सोनी सब के अगामी शो ‘तेनाली राम‘ में 'बरखा बिष्ट' बनीं देवी कालीमाता

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
सोनी सब के अगामी शो ‘तेनाली राम‘ में 'बरखा बिष्ट' बनीं देवी कालीमाता

सोनी सब का आगामी शो ‘तेनाली राम' अपने चर्चित और दिलचस्प सितारों के कारण चर्चा का विशय बना हुआ है। यह शो तेनाली राम पर आधारित है, वे कृष्णदेवराय के दरबार में एक महान कवि हुआ करते थे। वे अपनी बुद्धिमानी भरे तरीकों का इस्तेमाल कठिन से कठिन परेषानियों को हल करने में किया करते थे। शो अपने चर्चित सितारों कृष्ण  भारद्वाज और प्रियम्बदा कांत के साथ पहले ही सबकी नजर में आ चुका है। इन कलाकारों को मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिये शामिल किया गया है। सितारों की इस फेहरिस्त में जुड़ने वाले नये कलाकारों में खूबसूरत अभिनेत्री बरखा बिष्ट शामिल हुईं, जो अपने विविधतापूर्ण अभिनय के लिये मशहूर हैं। बरखा शो में कैमियों किरदार निभायेंगी, जिसमें वह देवी काली की महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी। देवी काली से आशीर्वाद  मिलने के बाद से ही तेनाली को शास्त्रों का महान ज्ञान प्राप्त हुआ था। वे उन्हें विकतावी होने का आशीर्वाद देती हैं, अपनी बुद्धिमत्ता से प्रभावित करने के बाद कृष्णदेवराय के दरबार में एक मसखरे कवि बन जाते हैं।

बेहद खुश नजर आ रहीं बरखा बिष्ट ने कहा, ‘‘तेनाली राम का हिस्सा बनकर मैं बेहद रोमांचित हूं, जो बहुत ही मजेदार लोक कथा है। भले ही यह मेहमान भूमिका है, इसके बावजूद शो के लिये काफी महत्वपूर्ण है और परदे पर एक देवी की भूमिका निभाने के लिये बहुत उत्साहित हूं। मैंने जो अब तक किया है, उससे यह भूमिका अलग है और दर्शक मुझे एक बिल्कुल नये अवतार में देखने के लिये तैयार हो जायें। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को शो में मेरी छोटी सी भूमिका पसंद आयेगी।’’ तेनालीराम के बारे में और अधिक जानने के लिये देखते रहिये सोनी सब!

Latest Stories