बर्थडे स्पेशल: बेहद बोल्ड ऐक्ट्रेस रह चुकीं ज़ीनत अमान ने पत्रकार के रूप में शुरु किया था करियर

New Update
बर्थडे स्पेशल: बेहद बोल्ड ऐक्ट्रेस रह चुकीं ज़ीनत अमान ने पत्रकार के रूप में शुरु किया था करियर

अपने ज़माने में बेहद बोल्ड और ग्लैमरस ऐक्ट्रेस के तौर पर पहचानी जाने वाली खूबसूरत ऐक्ट्रेस ज़ीनत अमान आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। ज़ीनस अमान ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। ज़ीनत अमान के फैंस जो उनकी फिल्में देखते रहे हैं, अगर अब वो ज़ीनत अमान को देखेंगे तो उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि उम्र के साथ-साथ ज़ीनत अमान पहले से काफी बदल गईं हैं। तो आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनके जीनव से जुड़ी कुछ खास बातें...

publive-image

- ज़ीनत अमान का जन्म 19 नवंबर 1951 में मुंबई में हुआ था। उनके बारे में कम ही लोगों को ये बात पता है कि वो जाने-माने अभिनेता रज़ा मुराद की कज़िन हैं। ज़ीनत के पिता अमानुल्लाह ख़ान एक राइटर थे और बतौर सहायक उन्होंने ‘मुगल-ए-आज़म’ और ‘पाकीज़ा’ जैसी ऐतिहासिक फ़िल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी। वे अमान नाम से लिखते थे।

रज़ा मुराद की कज़िन हैं ज़ीनत अमान

- ज़ीनत जब 13 वर्ष की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया और तभी से ज़ीनत ने अपने नाम के आगे ‘अमान’ जोड़ लिया। जीनत ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के पास पंचगनी में की और उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह लॉस एंजेलिस चली गईं लेकिन ग्रेजुएशन भी पूरी नहीं कर सकी और भारत वापस आ गईं।

publive-image

- भारत आते ही जीनत ने सबसे पहले 'फेमिना' के लिए काम करना शुरू कर दिया । फ़िल्मों में आने से पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी। पत्रकारिता करते हुए ज़ीनत का रुझान मॉडलिंग और फिर एक्टिंग की तरफ हुआ।

मिस एशिया पैसिफिक का जीता ख़िताब

उसी दौरान मॉडलिंग करते हुए ज़ीनत ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, जिसमें वह दूसरी रनरअप रहीं। वह मिस एशिया पैसिफिक बनी। जिसके बाद ज़ीनत ने फ़िल्मों का रुख किया। अपने जमाने में ज़ीनत काफी बोल्ड ऐक्ट्रेस के रूप में जानी जाती थीं।

publive-image

- शुरुआत में तो उनकी फ़िल्में नहीं चल पायीं और फिर उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला कर लिया था। लेकिन, तभी उन्हें मिली देव आनंद की ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ इस फ़िल्म ने जैसे ज़ीनत के लिए आगे बढ़ने का रास्ता बना दिया। ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ के लिए ज़ीनत को फ़िल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला ।

'हरे कृष्णा हरे राम' से मिली सफलता

- 'हरे कृष्णा हरे राम' की साफलता के बाद जीनत और देव आनंद ने एक साथ 'हीरा पन्ना', 'इश्क इश्क इश्क', 'प्रेम शस्त्र', 'वारंट', 'डार्लिंग', 'कलाबाज' जैसी हिट फिल्में की. साल 1976 से 1980 के बीच जीनत अमान और हेमा मालिनी सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली अदाकाराएं हुआ करती थीं।

publive-image

- ज़ीनत, एक्टर संजय ख़ान से अपने रिलेशनशिप को लेकर ख़बरों में रहीं। 1980 में जीनत की जिंदगी में एक्टर संजय खान की एंट्री हुई। फिल्म अब्दुल्लाह के सेट से दोनों के अफेयर के किस्से शुरू हुए। संजय ख़ान की उनके साथ मार-पीट की भी बात सामने आयी। इसके बाद वो टूट चुकीं थीं उन्होंने खुद को संभाला।

मज़हर ख़ान से की थी शादी

- संजय के बाद उन्हें एक बार फिर से प्यार हुआ। उन्होंने अपनी मां की मर्जी के खिलाफ जा कर मज़हर ख़ान से शादी कर ली। लेकिन, वहां भी वो खुश नहीं रह सकीं। उन्होंने रोज़-रोज़ के मार-पीट से तंग आकर मजबूरन तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। हालांकि उससे पहले ही मज़हर की गुर्दे की खराबी के चलते मौत हो गई।

publive-image

- इसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान ख़ान से भी ज़ीनत का नाम जुड़ा। आपको बता दें, कभी ज़ीनत अमान की वजह से ही देव आनंद और राज कपूर इन दो दोस्तों के बीच दरार आ गयी थी। देव आनंद ने अपनी आत्मकथा में लिखा है- 'राज कपूर अपनी अपकमिंग मूवी ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के लिए ज़ीनत को कास्ट करना चाहते थे।

ज़ीनत को बेहद पसंद करते थे देव आनंद

- इससे पहले राज कपूर ज़ीनत को किसी फ़िल्म के प्रीमियर के मौके पर सबके सामने किस कर चुके थे। इससे देव साहब को जलन हुई। लेकिन इसके बावजूद भी ज़ीनत को प्रपोज करने का मौका तलाश रहे थे। लेकिन, राज कपूर और ज़ीनत से जुड़ी अफवाहें उन्हें सच होती दिख रही थीं ।

publive-image

- इस तरह से राजकपूर और देव साहब में ज़ीनत को लेकर एक कॉन्फ्लिक्ट रही और उसके बाद दोनों दोस्त एक दूसरे से दूर हो गए।' फिलहाल जीनत अपने बेटों के साथ रहती हैं। ज़ीनत अमान पिछले साल अपनी वेब सीरिज़ ‘लव, लाइफ एंड स्क्रू अप’ को लेकर ख़बरों में थीं।

Latest Stories