गणपति अपने गांव चले... देवा हे देवा...!

author-image
By Sharad Rai
गणपति अपने गांव चले...  देवा हे देवा...!
New Update

 वाली फिल्मी दुनिया में। सितारों के घर में भी सुपर-सितारे भगवान गणेश का आगमन जो हुआ था। वह गणपति एक एक करके अपने गांव जाने लगे हैं। किसी फिल्म वाले के घर में डेढ़ दिन तक रहे, किसी के घर में पांच दिन, सात दिन और दस दिन... आखिर देवों के देव पूरे देश में एक खुशनुमा माहौल देकर अपने गांव के लिए प्रस्थान शुरू कर दिये। रह गया छूटता हुआ शोर- ‘‘गणपति बप्पा मोरिया, बुरचा बुरची लोकरिया...अगले बरस तू जल्दी आ!!!’’

बॉलीवुड का गणपति से भावनात्मक संबंध वैसे ही रहा है जैसे आम जीवन के व्यक्ति का। लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, सलमान खान, विवेक ओबेरॉय, नाना पाटेकर, उर्मिला मातोंडकर.. यानि-ए टू जेड हर सितारा गणपतिमय हो गया था। किसने क्या ट्वीट करके बप्पा के लिए लिखा है, नेट- विद्या का पूरा सोशल मीडिया भरा पड़ा है। इस बार मजे की बात यह रही कि सार्वजनिक जीवन को चेतना देने वाले संदेश के साथ सितारों ने ‘इको फ्रेंडली’ गणपति की प्राण-प्रतिष्ठा और विसर्जन के लिए संदेश को प्रमुखता दी है। माधुरी कहती हैं ‘मैं तो हर साल ‘बप्पा’ की पूजा के बिना अधूरी हूं। मुंबई रहूं चाहे अमेरिका, गणपति के दस दिन में अपने बप्पा के साथ ही होती हूं। शिल्पा शेट्टी का उद्गार था- ‘मेरे घर गुन्नू (गणेश) आये थे, अब चले जाएंगे सोचकर रोना आ रहा है।’ सचमुच नाना पाटेकर तो कहते हैं वो फूट कर रो पड़ते हैं- ‘टाइम आ गया है गणपति अपने गांव जाएंगे ही, हम सबको आशीर्वाद देते हुए।’अंत में, गणेश वंदना के गीतों का जिक्र हम करना चाहेंगे। हिन्दी-फिल्मों में गणपति गीत अमर हैं जिसे पाठक जानते हैं। आज जब ‘नेट-युग’ में गीतों का लाउडस्पीकर पर बजना बंद सा हो गया है, गणपति का गीत हर पंडाल में बजता है और हमें भक्ति से ओतप्रोत करता है। ‘मायापुरी’ के पाठकों पर गणपति की कृपा बनी रहे, इसी कामना के साथ...!

#Ganesh Chaturthi #Anant Chaturdashi #Lalbaug cha Raja
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe