भोजपुरी इंडस्ट्री और दर्शकों को B4U की नई सौगात

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
भोजपुरी इंडस्ट्री और दर्शकों को B4U की नई सौगात

भोजपुरिया दर्शकों को इस मई महीने (15 मई से) में टेलीविज़न प्रसारण कंपनी B4U एक नई सौगात देने जा रही हैं। यह उपहार है B4U के नये भोजपुरी चैनल का. अब दर्शक अपने मनपसंद भोजपुरी के हर प्रकार के कार्यक्रम एक ही चैनल पर पा सकेंगे। इस बात को प्रभावशाली ढंग से कहने के लिए कंपनी के लोगों ने ही वाक्य लिखा हैं- B4U ‘दिलवा भोजपुरी बा’ और हर हफ्ते 2 नई फिल्मों को दिखाने का प्रलोभन भी साथ में दर्शाया गया हैं।

बता दें कि B4U एक ऐसा टेलीविजन नेटवर्क है जो बॉलीवुड के एंटरटेनमेंट पर फोकस करता हैं। B4U का मतलब ही होता हैं ‘बॉलीवुड फॉर यू’. सन 1999 में स्थापित इस कंपनी ने 3 सितम्बर 2000 से मनोरंजन की दो यूनिटों के साथ भारतीय बाजार में कदम रखा। इनमे एक हैं B4U म्यूजिक तथा दूसरी हैं B4U मूवीज। बता दें कि इस कंपनी की दो और ब्रांच भी हैं। जैसे B4U प्लस तथा B4U अफलान। मूलरूप से यह इंडियन सेटेलाइट चैनल हैं जिसकी शुरुआत की थी - किशोर लुल्ला (इरोज इंटरटेनमेट) और लक्ष्मी मित्तल (इस्पात इंडस्ट्रीज) ने। इसका मुख्यालय बेम्वली (लंदन) में है और भारत सहित अमेरिका, यूरोप, मिडल इस्ट, अफ्रिका, एशिया आदि 100 से अधिक देशों में इसके कार्यालय है तथा 8 अलग अलग सेटेलाइट्स से इसका प्रसारण चलता है। और 50 मिलियन रोजाना व्यूअर्स है। सोचने वाली बात है कि इतनी बड़ी ताकत के साथ जो जो चैनल भोजपुरी दर्शको को सामने होगा, उसकी प्रोग्रामिंग अप्रोच क्या रहेगी। बहरहाल B4U इसी 15 मई से भोजपुरी चैनल का आगाज़ कर रहा है, जिसकी पैकेजिंग को पूरी तरह से भोजपुरी कलचर से ढाला गया है, B4U भोजपुरी में फिल्में और लोकसंगीत, भक्ति और फिल्मी संगीत होगा, राजनैतिक हलचल भरे गीत (जैसे मोदी जी के लिए तैयार एक एलबम गीत है- ‘बलमा चौकीदार...’ रहेंगे। और भी बहुत कुछ रहेगा- गीत और फिल्मों के साथ साथ जिसे दर्शक अब एक चैनल पर पा सकेंगे। B4U भोजपुरी पर। सो, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और भोजपुरी दर्शकों को हमारी शुभकामनाएं है।

Latest Stories