/mayapuri/media/post_banners/ac11f9c0b9779f3b5b5cd8ac4f77c116f54d20fd40c3e3e6365bb889b6217433.jpg)
अब सोषल मीडिया का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। तमाम बाॅलीवुड हस्तियां बाॅलीवुड की अपनी लोकप्रियता केे बल पर सोषल मीडिया से धन कमाने से भी पीछे नही है। कुछ कलाकार सोषल मीडिया से करोड़ो रूपए कमा रहे हैं। - षान्तिस्वरुप त्रिपाठी
प्राप्त आंकड़ांे के अनुसार ‘इंस्टाग्राम’ पोस्ट से कमाई करने वाले बाॅलीवुड कलाकारांे में प्रियंका चोपड़ा पहले नंबर पर है। 29 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा जोनस के इंस्टाग्राम पर लगभग 66.7 मिलियन फालोअर्स हैं। और हॉपर्स मुख्यालय की 2019 की सूची के अनुसार देसी गर्ल सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रति पेड पोस्ट के लिए लगभग एक करोड़ 87 लाख रुपए लेती हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि वह एक वैश्विक आइकन हैं, जो बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में काम कर रही हैं। वहीं क्रिकेटर विराट कोहली 125 मिलियन फालोअर्स के साथ एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 680000 अमरीकन डालर यानी कि पाॅंच करोड़ रूपए लेते हैं। यही वजह है कि अब तक सोषल मीडिया से अब तक दूर रही अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पांच मार्च 2020 को ‘इंस्टाग्राम’ पर अपना एकाउंट खोल लिया है और दो घ्ंाटे के अंदर ही उनके दो लाख फाॅलोअर्स हो गए थे। फिलहाल इंस्टाग्राम पर करीना कपूर के 5380000 फालोअर्स हैं। और अब वह एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए एक से दो करोड़ रूपए ले रही है।
/mayapuri/media/post_attachments/1e9eb9978b13ab106ed228e976b034fe81895baae86e31565a109d491b8b7355.png)
षाहिद कपूर की पत्नी मीरा चोपड़ा ने सोषल मीडिया की ही बदौलत ख्ुाद को स्टार बना लिया। इंस्टाग्राम पर उनके फालोअर्स की संख्या 2750000 है। सूत्र बताते हैं कि मीरा चोपड़ा ने अभिनेता षाहिद कपूर की पत्नी से इतर पहचान बनाने के लिए बाॅलीवुड में सक्रिय कुछ फोटोग्राफरांे की मदद ली। मीरा चोपड़ा एअरपोर्ट व जिम से लेकरजहंा भी जाती है, वहंा फोटोग्राफर मौजूद रहते है और उनकी तस्वीेर खींचकर उन्हे दे देते है, जिसे मीरा चोपड़ा सोषल मीडिया पर वायरल करती रही और अब हालात यह हैं कि वह सोषल मीडिया की स्टार बन गयी हैं। अब वह भी सोषल मीडिया या इंस्टग्राम पर कुछ भी पोस्ट करने के लिए धन की मांग करने लगी हंै।
सोषल मीडिया पर दूसरे कलाकारांे को पैसा कमाते देखकर 2020 में अभिनेता संजय कपूर भी इंस्टाग्राम से जुड़े और अब उनके सात लाख फाॅलोअर्स हंै। उधर आथिया षेट्टी भी सोषल मीडिया से जुड़ी हुई है। उनके लगभग तीन लाख फालोअर्स है। मगर वह कहती है-‘‘मै धन नही कमा रही। सच कहंू तो सोषल मीडिया मेरी समझ से परे है। पर सोषल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हूं।’’
उधर षमा सिकंदर, अदा षर्मा, भूमि पेडणेकर सहित तकरीबन पचास से अधिक कलाकारों ने सोषल मीडिया को हैंडल करने के लिए अपनी एक टीम को काम सौप रखा है। भूमि पेडणेकर के सोषल मीडिया को हैंडल करने वाली टीम में फोटोग्राफर, वीडियो षूटिंग करने वाले, पी आर टीम सहित दस लोगों की लंबी चैड़ी फौज है। इंस्टाग्राम पर उनके फाॅलोअर्स 64 लाख के करीब है। मगर वह एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए कितना धन लेती हें, यह बात उजागर नही हुई है।
एक अध्ययन के अनुसार पूरे विष्व में सबसे अधिक इंटरनेट का उपयोग करने वालो देष के रूप में भारत तीसरे नंबर पर है। कुछ क्रिकेटर महज इंडोर्समेंट करके अरबों रूपए कमा रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इंस्टाग्राम अपनी जेब से किसी भी कलाकार को एक भी पैसा नहीं देता। बल्कि पूमा, पेप्सी, अमरीकन ट्यूरिस्टर, हिंदुस्ताल युनीलीवर जैसे ब्रांड रकम देेते हैं। इसी तरह संुदर बनाने वाली क्रीम बनाने वाली कंपनियंा, ब्रांडेड कपड़े बनाने वाली कंपनियां, घरेलू उत्पादक कंपनिया ही एक एक इंस्टाग्राम या एक एक ट्वीट के लिए इन कलाकारों पैसे देते हंै।
प्रियंका चोपड़ाः
/mayapuri/media/post_attachments/d5e4268af612d13248f51891a8e598367824795855416290a16c6e0e97fc4c29.jpg)
भारतीय अभिनेत्री से ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने हाॅलीवुड फिल्म में अभिनय करने के बाद अमरीकन गायक निक जोनस के साथ षादी रचायी।उसके बाद से उनकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। वह एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए एक करोड़ 87 लाख रूपए लेती हैं। (अमरीकन सोषल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी होप्पर हेड क्वार्टर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के बदले दो लाख 71 हजार अमरीकन डालर लेती हंै।) सोषल मीडिया पर साधरण पोस्ट के लिए 12 लाख रूपए लेती हैं।
संजय दत्तः
/mayapuri/media/post_attachments/6f78d7bb8194e54815091b47643375df01cc0cfc55a28feb8cdc1cf130c00bf5.jpg)
इंस्टाग्राम पर चालिस लाख फाॅलोअर्स हैं। और वह एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 50 लाख रूपये लेते हैं।
आलिया भट्टः
/mayapuri/media/post_attachments/cbadceb787821c22d7d892d07af9b5472d3e85f750762b2bd97086ad1724721c.jpg)
इंस्टाग्राम पर 55 मिलियन फाॅलोवर्स हंै और एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए एक करोड़ लेती हैं।
सोनाक्षी सिन्हाः
/mayapuri/media/post_attachments/d2c1e0f5b5939d8b53634388e994b621f5f148d04f29e7c4737d81b3e30ba119.jpg)
लगभग बीस लाख फाॅलोअर्स के साथ वह साधारण सोषल मीडिया पोस्ट के लिए चार से पांच लाख रूपए लेती हैं।
षाहरुख खानः
/mayapuri/media/post_attachments/5c6016efc0b42f88688aafcfdad83a75d72f5067f65cf406cea82281f35b26a1.jpg)
इंस्टाग्राम पर फाॅलोअर्स 25 मिलियन हैं, मगर वह एक पोस्ट के लिए अस्सी लाख से एक करोड़ रूपए लेते हैं। फोटो-शेयरिंग ऐप पर अच्छे पोस्ट के लिए सुपरस्टार की काफी तारीफ की जाती है। उनके ब्रांड एंडोर्समेंट की रेंज काफी बड़ी है, इसलिए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह अलग-अलग ब्रांड्स को प्रमोट करके कितना पैसा कमाते हैं।
अमिताभ बच्चनः
/mayapuri/media/post_attachments/5501d139bfbb3feafe060cad1d6d0b01c28e1c62a60fe1fc6d0763313cc0807b.jpg)
लगभग 27 मिलियन फालोअर्स है। और वह एक पोस्ट के लिए पचास लाख रूपए लेते हैं। पर सबसे ज्यादा इंडोर्समेंट उन्हीं के पास है।
षाहिद कपूरः
/mayapuri/media/post_attachments/ff5429b6a3b0c0910f34261e66801345d6f03cba9a55a41e4c66e02d44a6f669.jpg)
तीस जुलाई 2021 को षाहिद कपूर के इंस्टाग्राम पर 30866504 फाॅलोअर्स है। ‘पद्मावत’ के बाद एक पोस्ट के लिए 12 लाख रूपए लेते थे, मगर ‘कबीर सिंह’ के बाद तीस लाख रूपए लेने लगे है।
नेहा धूपियाः
/mayapuri/media/post_attachments/174287d52c638a4859914467904b15556cade64fbda0ce42c6d252a82edaae5b.jpg)
47 लाख फाॅलोअर्स के साथ ढाई लाख रूपए प्रति पोस्ट लेती है।
प्रिया प्रकाष वाॅरियरः
/mayapuri/media/post_attachments/092f930e39c49928b92451a1670e71b1da87daa8b78dbbbd208508520e1525e6.jpg)
इंटरनेट संषेसन प्रिया प्रकाष वाॅरियर के 71 लाख फालोअर्स है। वह सोषल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए आठ लाख रूपए लेती हैं।
नसिरूद्दीन षाहः
/mayapuri/media/post_attachments/043a1e8db8836f30b6e4b970e9cc4a1aca51f8e4cc9eec65c5190e5fbbfcf11e.jpg)
अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट करने के लिए नसिरूद्दीन षाह छह लाख से आठ लाख रूपए लेते हैं.
अनुष्का षर्माः
/mayapuri/media/post_attachments/369950d805695c7d135acc79312553fb1cb220536816f3654c95ba2abddb0265.jpg)
37.6 मिलियन फाॅलोअर्स हैं और एक पोस्ट के लिए 95 लाख से एक करोड़ रूपए तक लेती हैं।
दीपिका पादुकोणः
/mayapuri/media/post_attachments/8b422f8234b34e9693bfeaa753c84228384f2316fef9e7bc4286188406736c02.jpg)
49 मिलियन फाॅलोअर्स हैं और प्रति पोस्ट लगभग सवा करोड़ रूपए लेती हैं।
श्रृद्धा कपूरः
/mayapuri/media/post_attachments/dbf89dc013a0cc800c6f9813d033ea237c0a831dcc2ca02162160f7e87922403.jpg)
47 मिलियन फाॅलोअर्स हैं और एक करोड़ 18 लाख रूपए एक पोस्ट के लिए लेती हैं।
जैकलीन फर्नाडिषः
/mayapuri/media/post_attachments/8ea305feacdefecd256dc6843eb583e7838dd7414dcbdd8ef60a920a94baf3fb.jpg)
42 मिलियन फाॅलोअर्स हैं और प्रति पोस्ट एक करेाड़ रूपए लेती है।
अक्षय कुमारः
/mayapuri/media/post_attachments/be120160a8640a5572f77be2dff1d5c6034affd6c7346fe80a94d6c2e3e36316.jpg)
40 मिलियन फाॅलोअर्स और एक पोस्ट के लिए लगभग एक करोड़ रूपए लेते है।
कैटरीना कैफः
/mayapuri/media/post_attachments/98c0f6d6c5a1c5f4c18f0df65c1d23744965e5030bb7355dae77fb2c3acdb12e.jpg)
लगभग 38 मिलियन फालोअर्स हैं और एक पोस्ट के लिए नब्बे लाख रूपए मागती हैं।
नेहा कक्कड़ः
/mayapuri/media/post_attachments/054d1326218555a1fd592dcd69b88ac4853a6ace36c5d42c43d17e860c8ffe81.jpg)
गायिका नेहा कक्कड़ के 38.7 मिलियन फाॅलोअर्स हैं और वह लगभग एक करोड़ रूपए लेती हैं।
सनी लियोनीः
/mayapuri/media/post_attachments/a0b9ffdb522795ad3ecc2d854ff4690fcdbcab2779f8ec31fcb2bee7393868c5.jpg)
पूर्व पोर्न स्टार व बाॅलीवुड की बोल्ड अदाकारा सनी लियोनी के महज 36 मिलियन फाॅलोअर्स है और वह प्रति पोस्ट नब्बे लाख रूपए लेती हैं।
तापसी पन्नूः
/mayapuri/media/post_attachments/4c845f9adb5014373c64c13b2e934a7ff224d6712507f9a2873301ed6264626d.jpg)
19 लाख फाॅलोअर्स हैं, मगर वह एक पोस्ट करने के लिए कितनी रकम लेती हैं, यह बात अभी तक सार्वजनिक नही हुई है।
सूत्रों के अनुसार बाॅलीवुड की अन्य हस्तियां निम्न रकम सोशल मीडिया से प्रति पोस्ट कमा रही हैंः
प्रति पोस्ट एक से दो लाख रूपएः
गुलशन ग्रोवर, राहुल देव, रणविजय सिंह, उपेन पटेल, मुकेश खन्ना, प्रदीप रावत, चेतन हंसराज, फ्रेडी दारूवाला व रजत कपूर।
प्रति पोस्ट तीन से चार लाख रूपएः
संजय मिश्रा, तुषार कपूर, जय भानूशाली, राजपाल यादव, आफताब शिवदासानी, जिम्मी शेरगिल, सूरज पंचोली, साहिल खान, शक्ति कपूर, डिनो मोरिया, शेखर सुमन, मोहनीश बहल , करण वाही, कुणाल खेमू, करण सिंह ग्रोवर, आयुष शर्मा, चंकी पांडे, दयानंद शेट्टी, वरुण शर्मा।
प्रति पोस्ट पांच से छह लाख रूपएः
नील नितिन मुकेश, हर्षवर्धन कपूर, ईशान खट्टर, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, श्रेयस तलपड, राहुल बोस, जैकी भगनानी, प्रतीक बब्बर, कुशाल टंडन, महेश मांजरेकर, सुमित व्यास, फरदीन खान, रोहित कपूर, हर्ष कपूर, राजीव खंडेलवाल, राहुल खन्ना, अली असगर, अंगद बेदी, अन्नु कपूर, आशीष विद्यार्थी, आशुतोष राणा, फरहान अख्तर, सुनील ग्रोवर, विवान शाह, मिलिंद सोमन, शर्मन जोशी, विजय राज, परेश रावल।
प्रति पोस्ट सात से 8 लाख रूपएः
विद्युत जामवाल, जावेद जाफरी, जैकी श्रॉफ, केके मैनन, मनोज बाजपेई, अरबाज खान, आदित्य पंचोली ,सोहेल खान , सुनील शेट्टी, रणदीप हुडा, सोनू सूद, वीर दास।
प्रति पोस्ट नौ से दस लाख रूपएः
राजकुमार राव, गोविंदा, बोमन ईरान , बॉबी देओल, अर्जुन रामपाल, नसरुद्दीन शाह, विवेक ओबरॉय, हिमांश कोहली, मिथुन चक्रवर्ती, पंकज त्रिपाठी, प्रकाश राज, पुलकित सम्राट।
प्रति पोस्ट 11 से 12 लाख रूपएः
आर माधवन, अनुपम खेर, नवाजुद्दीन सिद्दीक , रितेश देशमुख, जॉनी लीवर।
प्रति पोस्ट 13 से 15 लाख रूपएः
अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन, अनिल कपूर , दिलजीत दोसांज।
प्रति पोस्ट 16 से 20 लाख रूपएः
धनुष, राणा डग्गुबाती, यश, नाना पाटेकर, करण जोहर।
प्रति 21 से 30 लाख रूपए
सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल, धर्मेंद्र, सनी देओल, टाइगर श्रॉफ, आदित्य रॉय कपूर।
प्रति पोस्ट 30 से 60 लाख रूपएः
वरुण धवन, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, अजय देवगन , रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, इमरान हाशमी, सैफ अली खान।
प्रति पोस्ट 60 लाख से एक करोड़ रूपएः
अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह , आमिर खान, रितिक रोशन, अक्षय कुमार, प्रभास।
/mayapuri/media/post_attachments/b555ba03b57516b47e35da94237633fe9f098069232cbb1379f9e455892d7c8c.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/09/cover-2675-2026-01-09-15-35-21.png)