असम, कोलकाता, मेरठ, अलीगढ़ और अब दिल्ली... कब थमेगा ‘खूनी होली’ का खेल ?

author-image
By Mayapuri Desk
असम, कोलकाता, मेरठ, अलीगढ़ और अब दिल्ली... कब थमेगा ‘खूनी होली’ का खेल ?
New Update

(क्या सोचते हैं बॉलीवुड के फिल्मवाले)

अराजकता अपने चरम पर है! टुकड़े-टुकड़े में सुलग रही दिल्ली, अमेरिकी-राष्ट्रपति ट्रंप के आने के दिन भभक पड़ी। प्रेस में जाने तक 40 निर्दोष लोग मारे गये! वजह? किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा कि क्यों? किस लिए ये सब विवाद है। बात को समझे बिना विरोध के लिए विरोध हो रहा है। CAA, NRC या NPR क्या है, हम पाठकों को बता चुके हैं। सरकार ने भारी भरकम बजट बनाकर लोगों को समझाने की मुहिम चलाई है कि नागरिकता कानून और उससे कथित रूप में जुड़े दूसरे डराने वाले विवाद क्या हैं। फिर भी झगड़ा थम नहीं रहा है। दिल्ली में शाहीन बाग का आंदोलन रुका नहीं कि पूर्वोत्तर दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा धूं धूं करके जल उठा है। सन् 1984 के दंगे के बाद देश की राजधानी को हिला देने वाला यह सबसे बड़ा संपापी-जन आक्रोश है। जिसमें जनता और सम्पत्ति के नुकसान के साथ सिपाही रतन लाल और IB से जुड़े अंकित शर्मा ने जान गवां दी है।

दिल्ली तो थमी ही है, इस उपद्रवी वारदात से बॉलीवुड नगरी स्तब्ध है! कितनी शूटिंग जो दिल्ली में होनी थी, सितारों के तमाम इवेंट और होली का महोत्सव बेरंग होकर रह गया है। ऐसा समझा जाता है कि फिल्मवाले किसी पचड़े में नहीं जाते और तटस्थ रहकर ‘अपना काम से काम’ रखते हैं। इस बार हालांकि नागरिकता कानून और आंदोलनों के समर्थन और विरोध में फिल्म इंडस्ट्री दो भागों में बटी रही है। लेकिन, ट्रंप के भारत आगमन के दो दिनों के प्रवास के समय दिल्ली में सुलग उठा अनजाना सा खूनी तांडव देख-सुनकर सब स्तब्ध हैं। आंदोलन को परोक्ष रूप से समर्थन देने वाले फिल्मकार और आंदोलन का विरोध करने वाले, दोनों वर्ग के लोग दिल्ली-हिंसाई उपद्रव को एक स्वर में शर्मनाक घटना कह रहे हैं। अराजकता की स्थिति में बिल मे दुबक कर बैठ जाने वाले कुछ बड़े सितारों की चर्चा हम यहां नहीं करें तो अच्छा रहेगा। वे हालात भांपकर और नाप-तोल कर ट्वीट करने में समय लगाते हैं। बाकी का समूचा बॉलीवुड इस नृशंस कुकृत्य पर दंगाईयों को भरपूर सबक सिखाने के लिए आहवान ही करता दिख रहा है। होली से पूर्व ‘खूनी होली’ का खेल रचने वाली ताकतों को सबक मिलना चाहिए, यह बॉलीवुड की समवेत आवाज है। जावेद अख्तर, विशाल भारद्वाज, जिशान अयूब, रिचा चड्ढा, श्रुति सेठ, सयानी गुप्ता, अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा, विक्की कौशल, रितिक रोशन, आयुष्मान खुराना, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, संध्या मृदुल आदि सितारों ने दिल्ली की घटना पर अफसोस जताने वाला ट्वीट किया है। सब चाहते हैं देश में शांति बनी रहे। दहशतगर्दों का सफाया हो! खूनी होली खेलने वालों की साजिश नाकाम होनी चाहिए!!

- संपादक

और पढ़े: Pink Telugu Remake: वो फिल्म जिसने बदली लोगों की सोच, अब बन रही हैं तेलुगु में

#Bollywood Celebs #Delhi Riots
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe