साल की आखिरी रात की खुमार और सितारे स्वागतम् नव वर्ष 2019

author-image
By Sharad Rai
साल की आखिरी रात की खुमार और सितारे स्वागतम् नव वर्ष 2019
New Update

नमस्कार साल 2019...!

‘मायापुरी’ के सभी पाठकों और समूची फिल्म इंडस्ट्री के कर्मियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई! भारतीय-परिवेश में हम स्वागत में ‘नमस्ते’ ही कहेंगे, लेकिन क्या फिल्म उद्योग भी इसी सम्बोधन से अपने नव वर्ष की शुरूआत करता है? यह सहज जिज्ञासा हमारे पाठकों के मन में सदैव रहती है। जैसा कि हम सब जानते हैं ग्लैमर की इंडस्ट्री में ‘जश्न’ का अंजाम ‘जाम’ से होता है। साल बीत जाने का जाम। फिर नया साल आने का जाम! जाम...जाम...और जाम! यह सोच बॉलीवुडकरों को मदहोश बना देती है। यही छवि रखते हैं ना हम सितारों के बारे में ? तो गलत सोचते हैं।

आज के सितारे परिवार-प्रेमी हो चुके हैं। नव वर्ष के आरंभ में किसी सैट पर कोई सितारा दारू के नशे में नहीं दिखाई देता। अमूमन सच तो यह है कि परिवार प्रेमी सितारे अब शोर शराबे से दूर परिवार के साथ कहीं दूर निकल जाते हैं। मुंबई के उनके घरों पर शांति का आलम होता है और वे किसी नव वर्ष के जश्न में मेहमान बनकर भी नहीं आते। पहले की स्थितियां बदल चुकी हैं। पिछले कुछ वर्षों से तो बड़े सितारे भारत की भूमि पर ही नहीं होते और ऐसा ही कुछ इस साल भी है। आईये नजर दौड़ाते हैं कि ‘नव वर्ष इव’ पर किस सितारे की प्लानिंग कहां होने की रही है। तत्कालिक विवाहित नवजोड़ों (दीपिका-रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ) की चर्चा हम नहीं करेंगे, क्योंकि उनको हक है जहां जैसे चाहे जिंदगी की शुरूआत करें। इनके अलावा हमारी खबर है कि अजय देवगण-काजोल शोर-शराबे से दूर अपने बच्चों न्यासा और सुंग के साथ थाईलैंड में नये साल की सुबह देखने की योजना में जुड़े रहे हैं। सोनम कपूर अपने व्यवसाई पति आनंद आहूजा के साथ बाली की बुकिंग महीना भर पहले से कराये बैठी रही हैं। परिणीति चोपड़ा लंदन में (किसके साथ मत पूछिये), राजकुमार राव, उनकी गर्लफ्रैंड-पत्रलेखा तथा राधिका आप्टे भी लंदन की ठंड में साल की सुष्की मिटाने की योजना बनाये रखे थे। बेशक अनिल कपूर और बाकी परिवार बेटी-दामाद को ज्वाईन करने के लिए वर्षान्त तक उहापोह में पड़े थे- कि जाएं या ना जाएं। शायद नवविवाहिता बेटी को अकेले छोड़ने का संकोच उन्हें घेरे हुए था। इस साल के सफल स्टारों में एक आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर ने मुंबई में परिवार के साथ नव वर्ष की पहली किरण देखने की इच्छा मन में संजोये रखा था, इस निश्चय के साथ कि नो ड्रिंग नो पार्टी। ‘बधाई हो’ से चर्चा में आयी सान्या मल्होत्रा को अपनी बहन के साथ यूके में रहने की इच्छा थी, तो फरहान अख्तर हमेशा की तरह इस बार भी अपने खंडाला फार्म हाउस पर बेटियां अकीरा और शाकिया के साथ थे। अक्षय कुमार-ट्विंकल असमंजस्य में रहे तो सलमान का खानदान उनके फार्महाउस सेलिब्रेशन पर सजावट किए बैठा रहा है। ‘जीरो’ की जीरो-गणित मिलाते शाहरुख खान और स्वास्थ का ध्यान रखते बिगबी ने वर्षान्त संध्या की कोई योजना नहीं रखा था।

बहरहाल आप सभी का नव वर्ष खुशमय हो और नया साल नये जोश से मनायें, इस शुभकामना के साथ हम कहेंगे - Happy New Year

#Bollywood Welcome 2019
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe