Advertisment

हड़ताल पर फिल्म कामगार! कान में तेल डालकर सोते सितारे...!!

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
हड़ताल पर फिल्म कामगार!  कान में तेल डालकर सोते सितारे...!!

बॉलीवुड की रफ्तार की हवा पंचर हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री में देश की आजादी की सुबह से मजदूरों की, जूनियर कलाकारों की, स्पॉट ब्वॉयज की और दिहाड़ी कर्मियों की हड़ताल चल रही है। वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लाइज फेडरेशन (FWICE) की सुनें तो उनके लोगों ने बॉलीवुड का चक्का जाम कर दिया है। तमाम फिल्म और टीवी धारावाहिकों का काम रुक गया है। दूसरी तरफ निर्माता संघ है जो  FWICE के दावे को खारिज कर रहा है। वे कहते हैं उनका काम चल रहा है। और इनके विवाद से अपने को दूर रखे अब तक चुपचाप बैठे हैं सितारे। खबर है अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम की शूटिंग रद्द की गई है। इनकी शूटिंग का अचानक रुकना यानि पचास लाख का निर्माता को फटका। और इसी तरह कुछ टीवी धारावाहिकों की शूटिंग रुकने की चर्चा है यानि- टीआरपी का गिरना निश्चित।

Advertisment

हम अपने पाठकों को बता दें कि यह हड़ताल है क्यों? बॉलीवुड में 22 यूनियनें काम करती हैं, जिनका फेडरेशन ने दो साल पहले निर्माता गिल्ड के साथ वर्करों के हितार्थ कुछ समझौते किए थे। अक्तूबर 2008 में एक हड़ताल के बाद कुछ मसोदा बना था। तब मजदूरों की हड़ताल को अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे सितारों ने भी सपोर्ट किया था। वो मसोदा जो तब मान लिया गया था, निर्माता संघ ने अब तक लागू नहीं किया है इसलिए 16 अगस्त’ 2017 से बॉलीवुड में अनिश्चित हड़ताल की घोषणा की गई है। मगर इस बार कई एसोसिएशनें फेडरेशन का साथ नहीं दे रही हैं और बॉलीवुड के सितारे भी-जो दबाव बना सकते थे, वे कान में तेल डालकर बैठ गये हैं। फेडरेशन के अध्यक्ष श्री बी.एन. तिवारी का कहना है- ‘दो साल पहले तय हुआ था कि वर्करों की फीस पहले साल 13 पर्सेन्ट बढ़ाई जाएगी, जो नहीं हो रहा है। इसके अलावा वर्कर्स की हेल्थ और सेफ्टी का इंतजाम भी नहीं किया गया। वे 17-18 घंटे काम करते हैं, बीमार पड़ते हैं।’ हालांकि खबर है निर्माता संघ 7प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए तैयार है। निर्माता संघ हड़ताल के विरोध में अदालत का भी सहारा ले चुका है। मुंबई उच्च न्यायालय का कहना है कि मजदूरों को कोई संगठन काम करने से नहीं रोक सकता। इस दुविधा की स्थिति में अमिताभ की KBC, भंसाली की ‘पद्मावती’ और जॉन अब्राहम की ‘परमाणु’ की शूटिंग रुकी पड़ी है। कुछ धारावाहिकों पर भी असर पड़ा है। वैसे, हड़तालियों में फूट पड़ने की चर्चा भी है। मजदूर काम नहीं करेगा, खाएगा कहां से! फिलहाल आगे देखिए।

संपादक

Advertisment
Latest Stories