कोतुहल का खजाना!!

author-image
By Sharad Rai
New Update
कोतुहल का खजाना!!

वर्षो से मायापुरी का होली-विशेषांक फिल्म स्टारों के बीच चर्चा का विषय बनता रहा है। इस वर्ष की ‘होली’ के संदर्भ में जब हमने कुछ सितारों से बात की, प्रतिक्रिया में उनका सवाल था। अरे होली! मायापुरी की होली!!  हमें तो इंतजार रहता है इस अंक का।’ कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि उनको तो होली होने का एहसास ही तब होता है जब बाजार में या किसी के हाथ में मायापुरी का होली अंक पढ़ते देखते है। सचमुच पिछले 44 सालों से वर्ष दर वर्ष ‘मायापुरी’ का यह अंक अपने पीछे कोतुहल का खजाना छिपाये हुए सामने आता रहा है। यह कहानी भी दिलचस्प है।

हो सकता है कम्प्यूटर ग्रॉफिक के इस दौर में नई जनरेशन को यह मजाक लगता हो कि चेहरा शाहरूख खान का हो और पूरा धड़ प्रियंका का! या अमिताभ बच्चन ग्लैमरस लड़की हों और रेखा यंग मैन के रूप में उन्हें प्यार कर रही हो। मायापुरी का यह प्रयोग बेहद सफल रहा है। तब ग्राफिक्स का दौर नहीं था, डिजाइनर फोटो काट छांट कर फिल्मों के पोस्टर बनाया करते थे। महीनों का श्रम लगता था और तब होर्डिंग पर वे पोस्टर देखकर लोग फिल्म देखने के लिए उत्सुक हुआ करते थे। उसी तकनीक पर मायापुरी साल में एकबार होली अंक पेश किया करती। बच्चे, जवान, बूढे सभी की उत्सुकता उसके साथ पूरी पत्रिका यानी-चालीस पेजों में गुजरा करती थी। फिर, लेख भी एक से एक अद्भुत ‘बुरा ना मानो होली है’ कहते हुए आज भी मन मुग्ध करते हैं। समय के साथ मायापुरी ने भी रंग और तकनीकी अपडेट के साथ खुद को जोड़ा है। लेकिन, आज भी लोग वही मांग करते हैं... ‘होली अंक आ रहा है ना?’ फिल्म वालों के बीच राजकपूर की होली (आर.के.स्टूडियो की) और मायापुरी का होली अंक अपनी अलग पहचान रखता रहा है। एकबार राजकपूर साहब ने कहा था। ‘मायापुरी देखकर मैं खुद उत्साहित होता हूँ। अपनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की शूटिंग पर उन्होंने मरहूम पत्रकार जैड.ए.जौहर से इंटरव्यू में कहा था। मेरा अपना अनुभव है वर्षो का, जब भी किसी स्टार या कलाकार से हम अपने होली इंटरव्यू के लिए कहते है, पहले उनके चेहरे पर मुस्कराहट आती है फिर कहते है। ‘जरूर-जरूर’! दीपिका पादुकोण एकबार गुस्सा हुई थी जब नई नई आयी थी। रणबीर कपूर के साथ अपनी जेन्डर बदली तस्वीर देखकर चिल्ला पड़ी थी। यह क्या बदतमीजी है। लेकिन, जब उनको समझ में आया ‘ बुरा ना मानों होली है।’ तो खूब हंसी थी।

होली त्योहार है कोतुहल का, उत्सुकता का मस्ती का जिसके लिए एक ही शब्द है। ‘बुरा ना मानो....!’ रंग खेलिये, धमाल कीजिए पर ध्यान रखिये-कोई बुरा ना माने।

बधाई!!!

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram परa जा सकते हैं.embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Latest Stories