अक्षरा सिंह का कांवर गीत ‘गौरा रानी की नौकरानी कभी हार नहीं सकती’ हुआ वायरल By Mayapuri Desk 07 Aug 2021 | एडिट 07 Aug 2021 22:00 IST in एंटरटेनमेंट New Update भोजपुरी गायक व अभिनेत्री अक्षरा सिंह लगातार अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने बीमारी को कोसने की बजाय अपने नए नए गाने लेकर आती रहीं। सावन माह शुरू होते ही अक्षरा सिंह का नया गीत,जो कि कांवर गीत है,वह भी वायरल हो गया। इस कांवर गीत के बोल हैं-‘‘गौरा रानी की नौकरानी कभी हार नहीं सकती‘। गीत के रिलीज होने चंद घंटे के अंदर ही इसे दो लाख से अधिक व्यूज भी मिल गए। अक्षरा का यह गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने में भोले भंडारी भगवन शिव की महिमा का बखान है, जो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। अक्षरा सिंह इस गाने के जरिये कह रही हैं कि जो लोग भी भगवन शिव की स्तुति पुरे तन मन धन से करते हैं,वह कभी हार नहीं सकते हैं।बाबा की कृपा सभी पर बनी रहती है। बाबा सबका कल्याण करते हैं। इसलिए करोड़ों लोगों की आस्था किसी न किसी रूप में बाबा भोलेनाथ में है। अक्षरा सिंह ने खुद अपनी आवाज में गीत ‘गौरा रानी की नौकरानी कभी हार नहीं सकती‘ को रिकॉर्ड किया है। हर बार की तरह अक्षरा के इस गीत के गीतकार मनोज मतलबी, संगीतकार अविनाश झा घुंघरू जी, वीडियो निर्देशक आर्यन देव तथा कैमरामैन रवि राठौड़ और #Akshara Singh #akshara singh photos #akshara singh sing a song #Gaura Rani #Kanwar song हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article