/mayapuri/media/post_banners/481499253dc99899f4edd9272d8575e3018ddd9a5908d01b1c0a38409b35bd4a.jpg)
19 मार्च को सिनेमाघरों में सफल रिलीज होने के बाद अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत थ्रिलर फिल्म Sandeep aur Pinky Faraar 20 मई को ओटीटी अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई थी। आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और कई अन्य लोगों सहित बॉलीवुड सितारों ने बुधवार को अभिनेता की प्रशंसा की। और उनका शानदार प्रदर्शन की तारीफ की।
/mayapuri/media/post_attachments/b05412877e6e3557dea3e50ed13736ef257621aa0a89ce7cd46757ff999e99f9.png)
फिल्म में पिंकी का किरदार अर्जुन कपूर ने निभाया है वही संदीप के किरदार में परिणीति चोपड़ा नजर आई। फिल्म में अर्जुन कपूर एक सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर होता है और परिणीति एक इन्वेसमेंट बैंकर होती है। दोनों की जिंदगी तब बदलती है जब दोनों की मुलाकात होती है।
/mayapuri/media/post_attachments/ebe2690edfe95f8ce4d569f2a58603c22b3f1d0b2c2e4e762cdb33416d59b2c2.png)
दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्मित, लिखित और निर्देशित, 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, जयदीप अहलावत, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म भारत में और दुनिया भर के 240+ देशों और क्षेत्रों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग कर रही है।
अर्जुन कपूर की बात करें तो वो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में नजर आए थे। वही परिणीति फिल्म साइना में साइना नेहवाल की भूमिका में दिखी थी।
अर्जुन और परिणीति ने Sandeep aur Pinky Faraar के अलावा फिल्म Ishqzaade और Namaste England में दिखे थे।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)