Advertisment

अब स्वतंत्र मीडिया कर्मियों के मददगार बने अमिताभ बच्चन

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
अब स्वतंत्र मीडिया कर्मियों के मददगार बने अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन दुनिया भर में लोगों के दिलों की धड़कन रहे हैं, क्योंकि उनके जीवन का हर कार्य आम व खास सभी लोगों के दिलों पर जादू कर देता है। यह बात अलग है कि, वह खुद से अपने कार्यों का बखान नहीं करते। हर क्षेत्र में

हमेशा वह अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ करने की चेष्टा करते हैं और इसी लिए वह सभी के दिलों में अंकित रहते हैं। उनको महानायक और बिग बी के सम्बोधन से भी पहचाना जाता है और लोग बिग बी की विनम्रता और लगन से अपने जीवन में सफल होने और अपने काम के प्रति जुनूनी होने के लिए प्रेरणा लेते हैं। 
किसी भी जरूरतमंद की मदद करने के मामले में अमिताभ के नेक काम, लोगों के लिए उनका निस्वार्थ प्यार वास्तव में उन्हें एक वास्तविक जीवन का नायक भी बनाता है। जब भी किसी को तत्काल मदद की आवश्यकता होती है, अमिताभ हमेशा मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं! यदि कोई प्राकृतिक आपदा या कोई अभूतपूर्व संकट है, तो अमिताभ हमेशा लोगों की मदद के लिए आए हैं और उन्होंने हमेशा देश की तथा देशवासियों की मदद की है। कोरोना काल में अमिताभ बच्चन ने बेशक पिछले साल करोड़ों रुपए की मदद की लेकिन मेरी जानकारी के मुताबिक मीडिया कर्मियों की मदद उन्होंने नहीं की थी। हालांकि जब लाॅकडाउन मार्च 2020 में शुरू हुआ था उस समय कुछ मीडिया कर्मी बहुत परेशान हो गए थे, तब कई मीडिया कर्मियों ने उनके प्रचारक पराग देसाई से अनुरोध भी किया था कि आप अमिताभ बच्चन तक हमारी बात पहुंचाएं और हमारी मदद करायें लेकिन पराग देसाई ने भी स्वतंत्र मीडिया कर्मियों की कोई सहायता नहीं कराई और अब 2021 में अमिताभ बच्चन स्वतंत्र मीडिया कर्मियों की मदद के लिए आगे आए हैं। खबर के मुताबिक उन्होंने एक स्वतंत्र मीडिया कर्मी सुहेल फिदाई के जरिए कुछ स्वतंत्र मीडिया कर्मियों के नाम और बैंक खातों की पुष्टि कराई और बहुत ज्यादा रकम सीधे उनके खातों में भेजी है। 
नेकी कर दरिया में डाल फार्मूले पर चलने वाले अमिताभ बच्चन अपने दाहिने हाथ से किसको कितना देते हैं उनके बाएं हाथ को भी पता नहीं होता। यह और बात है कि, कुछ लीगल फॉर्मेलिटीज के चलते वह अपने दान- पुण्य किए गए रकमों का खुलासा कभी-कभार कर देते हैं। अन्यथा वह दान - पुण्य में मानव सेवा में खर्च की चर्चा करना ही नहीं चाहते। अमिताभ ने अपने धर्मार्थ कार्यों के मामले में हमेशा एक लो प्रोफाइल बनाए रखा है, क्योंकि वह इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने में विश्वास नहीं करते हैं। मानव जाति के लिए अमिताभ बच्चन का निस्वार्थ प्रेम इस बार कोविड -19 महामारी के दूसरे चरण के दौरान और बढ़-चढकर देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 करोड़ से अधिक की सहायता उन्होंने करी है। आगे भी वह खुलकर सबके मददगार बने रहेंगे, आप भी उनकी सलामती के लिए दुआ कीजिए, ताकि ज़रूरतमंदों की मदद होती रहे। अब स्वतंत्र मीडिया कर्मियों के मददगार बने अमिताभ बच्चन
Advertisment
Latest Stories