Ammy Virk का नया सांग Kade kade हुआ रिलीज, एक घंटे में मिले इतने व्यूज

author-image
By Pragati Raj
New Update
Ammy Virk का नया सांग Kade kade हुआ रिलीज, एक घंटे में मिले इतने व्यूज

Ammy Virk का नया पंजाबी सॉन्ग रिलीज हो चुका है। इस गाने का टाइटल Kade Kade है। इस गाने में Ammy के साथ Wamiqa Gabbi  नजर आई हैं। वीडियो में दिखाया गया कि Ammy, Wamiqa से शादी करना चाहता है लेकिन वो इस चीज को लेकर कोई एक्साइटमेंट नहीं है क्योंकि उसे कोई खतरनाक बिमारी है।

वो बहुत उदास होती है और Ammy को इसके बारे में पता नहीं होता है। गाने के एंड में वो Ammy से छुपकर घर छोड़कर जाना चाहती है लेकिन Ammy उसे देख लाता है और बताता है कि उसे सब पता है और उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

इस गाने को Ammy ने गाया है। इसका म्यूजिक अव्वी सरा का है वहीं इस गाने को लीरिक्स हैप्पी रायकोटी ने लिखा और गाने को कंपोज भी उन्होंने ही किया है।

इस गाने के डायरेक्टर अरविंद खेरा हैं। वहीं इसके प्रोड्यूसर गुलशन कुमार, टी सीरीज और भूषण कुमार हैं। रिलीज होने के एक घंटे के अंदर इस गाने को 2.4 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

Latest Stories