/mayapuri/media/post_banners/8dac9579dd92cce141358b43c818e74cb0ed1c0c7ddf75be571b3b5b55998666.jpg)
ऐमी विर्क और सरगुन मेहता की फिल्म Qismat तो आप सभी को याद होगी। रोमेंटिक फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म पंजाबी में रिलीज़ की गई थी।
अब फिल्म के फैंस के लिए एक खबर सामने आई है। खबर ये है कि फिल्म Qismat 2 का टीज़र रिलीज़ किया गया है। फिल्म के लिए ऐमी विर्क, सरगुन मेहता के साथ राइटर-डायरेक्टर जगदीप सिंह सिद्धू, सिंगर बी प्राग और जानी भी वापसी कर रहे हैं।
टीजर वीडियो में दिखाया गया कि ऐमी और सरगुन एक कॉलेज में साथ है और दोनों को प्यार हो जाता है। कहानी में कॉलेज रोमांस दिखाया गया है। इसके बाद वो लोग अलग हो जाते हैं और कुछ सालो बाद फिर मिलते हैं।
फिल्म को श्री नारोतम जी स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म थिएटर में 24 सितंबर को रिलीज़ की जाएगी।
बात करें ऐमी विर्क की तो वो हाल ही में फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उन्होंने फ्लाइट लेफटिनेंट विक्रम बज की भूमिका निभाई थी।