/mayapuri/media/post_banners/dba25e4ce916be137cea493184ec9cc85c6aa5b287e3af923e437805442b9dee.jpg)
सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा का अनुज के साथ मुंबई जाना बा को पसंद नहीं है। इसलिए वो उनपर गुस्सा करती है। बा ने कहा कि अगर कुछ उँच-नीच हो जाएगा तो क्या करेगी।
/mayapuri/media/post_attachments/03dc0a47ddf050593d6a0862826ef1268d188ecbd9f5adbd9d8bb94c3800e2c3.jpg)
इसपर अनुपमा कहती है कि कोई मुझे हाथ लगा कर तो देखे। उसका हाथ तोड़कर दूसरे हाथ में दे दूंगी।
/mayapuri/media/post_attachments/3a5aa42fa24060651ba23b88fb32842cb4b9148187fae8133a90f20fe8504465.jpg)
इधर वनराज और काव्या डिसकस कर रहे हैं कि थेपले बनाने वाली अब बिजनेस ट्रिप पर जा रही है। वहीं समर और केंजल पारितोष से बहस कर रहे हैं साथ ही अनुपमा का बेग पेक कर रहे होते हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/73027ca39f6e9c3f31e0a8ab49a03c0683307caf0699132c2288f34946079fbb.jpg)
अनुपमा, बापूजी के लिए दूध लेकर आती है। दोनों बैठकर बाते करते हैं। बापूजी उसे समझाते हैं कि वो अगर इतना सोचेगी तो जा नहीं पाएगी। इतने में केंजल, समर और पाखी आ जाती है।
/mayapuri/media/post_attachments/4574c0a09bc8cf5f0f9b38bc046b457ead83fa412e8b493b90559223b6ca41ff.jpg)
अनुपमा कहती है कि उसका सिर्फ दो ही सपना था। पहला समुंद्र देखना और दूसरा हवाई जहाज पर बैठना। दोनों ही सपने पूरे हो रहे हैं। केवल अनुज कपाड़िया की वजह से। इतना सुन वनराज को अच्छा नहीं लगा। वो गुस्से में अनुपमा को देखने लगा और सोच रहा था कि उसे इतना बुरा क्यों लग रहा है।
अनुज अनुपमा को फ्लाइट की टाइम भेजता है और कहता है कि टाइम पर निकल जाना।
/mayapuri/media/post_attachments/d6ebce5ddf10ab0b721cd991b78e63db6c60d8a788d4807c60753bb6252bee8e.jpg)
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा पहली बार एयरपोर्ट पहुँचती है और सबकुछ देखकर दंग रह जाती है। अनुज से कहती है कि उसने प्लेन हमेशा टीवी में देखा है।
/mayapuri/media/post_attachments/32ef9f5dbca9cc5491d9689279f18ebae20c1101e6331ef3179c0b94de676b21.jpg)
वहीं काव्या, वनराज से कहती है कि अनुपमा में ऐसा क्या है जो वो अभी भी उसे भूल नहीं पा रहा।
/mayapuri/media/post_attachments/fc4303fcf57f7db2efd9a7f6cddf71ce398bd8a1e4ef95ec10df2d7cfd99574c.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)