KKK11: 20 सकेंड से अर्जुन बिजलानी ने दिव्यंका त्रिपाठी को हराया

author-image
By Pragati Raj
New Update
KKK11: 20 सकेंड से अर्जुन बिजलानी ने दिव्यंका त्रिपाठी को हराया

शो खतरों के खिलाड़ी सीज़न 11 का रविवार को फिनाले थे। सभी को पीछे छोड़कर तीन कंटेस्टेंट दिव्यंका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह फाइनलिस्ट बने। इसके बाद तीनों के बीच ट्रोफी के लिए मुकाबला हुआ।

?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1442199480103624707%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatoday.in%2Ftelevision%2Freality-tv%2Fstory%2Fkhatron-ke-khiladi-11-grand-finale-live-updates-winner-arjun-bijlani-divyanka-tripathi-1857480-2021-09-26

टास्क पानी का था, विशाल पहले कंटेस्टेंट थे इस स्टंट को परफॉर्म करने वाले। वो बीच में पेनिक कर गए और टास्क को अबोट करना चाहा। रोहित शेट्टी ने उनका हौसाला बढ़ाते हुए उन्हें स्टंट अबोट करने से मना किया लेकिन विशाल नहीं माने और स्टंट को अबोट कर दिया।

वहीं दिव्यंका और अर्जुन ने टास्क को पूरा किया। अर्जुन और दिव्यंका के बीच जो जीता था उसने सिर्फ 20 सकेंड फास्ट किया था। इसके साथ ही अनाउंस हुआ कि अर्जुन बिजलानी ने दिव्यंका को हरा दिया और विजेता बने। उन्हें प्राइज के तौर पर 20 लाख रुपये और मारुति स्विफ्ट कार और विजेता की ट्रॉफी दी गई।

हालांकि फिनाले शो से पहले ही अर्जुन बिजलानी ने अनाउंस कर दिया था कि वो शो के विनर बन चुके हैं। उन्होंने इस जीत की खुशी में पार्टी भी दी थी जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Latest Stories