अर्जुन कपुर और रकुलप्रीत का म्यूजिक वीडियो दिल है दीवाना हुआ रिलीज

author-image
By Pragati Raj
New Update
अर्जुन कपुर और रकुलप्रीत का म्यूजिक वीडियो दिल है दीवाना हुआ रिलीज

टी-सीरीज़ के निर्मित ने अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह का म्यूजिक वीडियो “दिल है दीवाना” शनिवार को जारी किया गया। ये म्यूजिक वीडियो एक लव स्टोरी है लेकिन फन के साथ।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रकुल केवल बेड बॉय को पसंद करती है। एक कंपनी की ओनर रहती है जहां अर्जुन काम करता है और उसे रकुल से प्यार हो जाता है। इसके बाद अर्जुन का दूसरा अवतार यानी की बेड बॉय बनकर रकुल के साथ डांस करते हैं। अंत में रकुल, अर्जुन से डेट पर जाने के लिए पुछती है।

गाने के बीच फिल्म राम लखन से अनिल कपूर की लोकप्रिय धुन धीना धिन दा को इस्तमाल किया गया है। दिल है दीवाना का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है। शब्बीर अहमद ने इसके लीरिक्स लिखे हैं। वहीं इस गाने को दर्शन रावल और जारा खान ने गाया है। ये म्यूजिक वीडियो राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित किया गया है।

Latest Stories