Advertisment

वायरल हुआ तारक मेहता की बबिता जी का डांस वीडियो

New Update
वायरल हुआ तारक मेहता की बबिता जी का डांस वीडियो

टीवी का जाना-माना रिएलिटी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) की फेमस एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) यानी शो की बबिता जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वहीं सीरियल में बबिता जी और जेठालाल की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है। इसी बीच अब बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह मेघन ट्रेनर के गाने 'आई वांट बी मी टू' (I want to be me too) पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

Advertisment

publive-image

आपको बता दें कि, मुनमुन दत्ता  ने बुधवार की रात इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्हें लाल और काले रंग की चेक पैंट पहने देखा जा सकता है, वह 'आई वांट बी मी टू' पर डांस करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस क्लिप को शेयर करते हुएमुनमुन ने लिखा, 'क्योंकि यह ट्रेंड कर रहा है।'  साथ ही कुछ ही देर में उनका यह वीडियो वायरल हो गया है।  कुछ ही घंटों में इसे 2 लाख 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वहीं मुनमुन दत्ता  के इस पोस्ट पर हजारों की संख्या में लोगों ने कमेंट किए है। इसी के साथ एक यूजर ने लिखा- 'यह लड़की हमेशा इतनी खूबसूरत क्यों लगती है?' बता दें कि, मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी फोटो डालती रहती है जिसे काफी पसंद किया जाता है।

  • मुस्कान मनचंदा
Advertisment
Latest Stories