बादशाह और जैकलीन का म्यूजिक वीडियो Paani Paani हुआ रिलीज

author-image
By Pragati Raj
New Update
बादशाह और जैकलीन का म्यूजिक वीडियो Paani Paani हुआ रिलीज

बादशाह और जैकलीन फर्नांडिस का नया म्यूजिक रिलीज हो चुका है। इस गाने में बादशाह और जैकलीन के अलावा सिंगर आस्था गिल भी नजर आ रही हैं। इस गाने को बादशाह के साथ आस्था गिल ने ही गाया है। सॉन्ग का नाम Paani Paani है।

म्यूजिक वीडियो का सीन राजस्थान का है। कुछ सीन में रेगिस्तान भी नजर आ रहे हैं। जैकलीन इस गाने में राजस्थानी अटायर में अच्छी दिख रही हैं।

इससे पहले भी जैकलीन, बादशाह के साथ म्यूजिक वीडियो गेंदा फुल में नजर आ चुकी है। ये सॉन्ग साल 2020 में रिलीज किया गया था जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

जैकलीन के काम की बात करें तो फिल्म राम सेतु में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। बादशाह एक अन्य म्यूजिक वीडियो में शहनाज गिल के साथ दिखेंगे जिसकी कोई जानकारी अबतक नहीं दी गई है। वहीं आस्था गिल इन दिनों शो खतरों की खिलाड़ी 11 की शूटिंग केपटाउन में कर रही हैं।

Latest Stories