/mayapuri/media/post_banners/ebc717a1d5afb3789abd4bbdfc9ab5437370cd80464763e29fba594a70ee609b.jpg)
सीरियल एक्ट्रेस सुरभी चांदना और शरद मल्होत्रा का सांग “बेपनाह प्यार” रिलीज हो चुका है। इस गाने को पायल देव और यसीर देसाई ने गाया है। इस सांग को आरिफ खान ने डायरेक्ट किया है।
/mayapuri/media/post_attachments/a1f65a671e51a9be4016b092313ceaa5a641b5119df91366cd15eb1e7da1bfc9.jpg)
म्यूजिक वीडियो में शरद चोर के किरदार में वहीं सुरभी सीबीआई इन्वेस्टिगेटर के किरदार में नजर आ रही थी। सुरभी इन चोरों को पकड़ने के लिए उनके टीम में शामिल हो जाती है।
इसके बाद धीरे धीरे शरद और सुरभी को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। दोनों टीम के साथ बैंक लूटने जाते हैं वहां पुलिस पहुँच जाती है और वहां पता चलता है कि सुरभी ऑफिसर है लेकिन शरद बताता है कि उसे ये बात पहले से पता थी। फिर दोनों पुलिस को चकमा देकर भाग जाते हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/fe750bdf7cc17d382c98396017a7cb6b366bd2ba249e56fc0374c727254bda27.jpg)
फैंस द्वारा इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शकों को शरद और सुरभी की केमिस्ट्री काफी ज्यादा अच्छी लगी। दोनों को नागिन के सीजन 5 में साथ देखा गया था। लेकिन म्यूजिक वीडियो में दोनों काफी अलग नजर आए। इसके बावजूद भी दोनों साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/d9f734d0a9d22fd693db3a124ae05263621515baecee67643b0ae32d70c015e1.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)