Advertisment

भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह और गायिका प्रियंका सिंह के गीत ’दियरी’ ने मचाया धमाल

New Update
भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह और गायिका प्रियंका सिंह के गीत ’दियरी’ ने मचाया धमाल

भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह औऱ गायिका प्रियंका सिंह का नया मातारानी गीत ’दियरी’ विजयादशमी (दशहरे) पर की जाने वाली देवी पूजा गीत के रूप में वायरल हो रहा है। गीत का वीडियो ’वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग गर्ल के नाम से मशहूर नीलम गिरी नजर आ रही है। गाने के वीडियो में पवन सिंह अपनी भाभी से बोल रहे हैं कि “ए भाभी दियरी में तेल नईखे।'

Advertisment

publive-image

रवि पंडित के निर्देशन में बने इस सॉन्ग के बोल लिखे हैं पिंरस प्रियदर्शी और मृत्युंजय मधुकर ने, संगीत प्रियांशू सिंह ने दिया है, डांस मास्टर रितिक आरा,  एडिटर दीपक पंडित और निर्माण रत्नाकर कुमार ने किया है, सहयोग अमित सिंह का है, परिकल्पना दीपक सिंह, आशीर्वाद माता-पिता और अजित सिंह (जोखरी) का है।

publive-image

इससे पहले पवन सिंह और नीलम गिरी कई गानों में साथ नजर आ  चुके हैं। इस जोड़ी का सॉन्ग ’धनिया हमार नया बाड़ी हो’ को 1,32,62,865 व्यूज और 1.6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, वही ’लहंगवा लस लस करता’ को 10,62,50,461 व्यूज और 7.3 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।

publive-image

Advertisment
Latest Stories