/mayapuri/media/post_banners/e7a00d9c5104203cd395a50154332a37eb22b077adb0b924e390f19503418252.jpg)
बिग बॉस 15 का नया हफ्ता शुरू हो चुका है। सोमवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड की शुरूआत ईशान और माइशा से होती है। दोनों को कोजी होते दिखाया गया था। जहाँ दोनों एक दूसरे में बिजी थे वहीं घर के अन्य सदस्य गाना गाते इन्जॉय कर रहे थे।
/mayapuri/media/post_attachments/c73db29eaf38c56de7fd0b9fcd2e223f6614d234ee14d506a19022a6ec227d00.jpg)
अगली सुबह प्रतीक, शमिता और निशांत बात कर रहे होते हैं कि उन्हें अपनी टीम नहीं तोड़नी है। उन्हें हर हाल में साथ खेलना होगा लेकिन इसके लिए उन्हें टीम को साथ लेकर चलना होगा। ये नहीं कि प्रतीक का जो मन करेगा वो करेगा और बाद में निशांत और शमिता को परिणाम भुगतना होगा।
/mayapuri/media/post_attachments/945c5ce6de63c87c7088cf81baf020f8f28b2abff8ed3d480b6c0fbfe5117e65.jpg)
इसके बाद इस हफ्ते का नोमिनेशन होना था। ये नोमिनेशन एक टास्क के दौरान होना था। जंगलवासियो को एक टास्क दिया गया जिसमें बिग बॉस समय समय पर दो कंटेस्टेंट का नाम लेंगे। उन दोनों को आपसी सहमती से फैसला लेकर किसी एक सदस्य को नोमिनेट करना था।
/mayapuri/media/post_attachments/097b39da50894d157102e794ea3c54d6bc33e0a6093a75da9b1fa25688d90b3d.jpg)
सबसे पहले ईशान और माईशा को बुलाया गया। ईशान चाहता था डोनल को नोमिनेट करना चाहता था लेकिन माइशा ने उसे मना किया और अफसाना को नोमिनेट करने को कहा। ईशान ने उसकी बात मानकर अफसाना को नोमिनेट किया।
इसके बाद बिग बॉस ने तेजस्वी और करण कुंद्रा को बुलाया। दोनों ने आपसी सहमती से डोनल को नोमिनेट किया।
/mayapuri/media/post_attachments/03c14999982c77a50ed1c8c8dde79b39132eb1f866a3f6cab47ae2317dffa3da.jpg)
फिर बिग बॉस ने जय भानूशाली और उमर रियाज को बुलाया। उमर माइशा को नोमिनेट करना चाहते थे। वहीं जय अपने कुछ रीजन की वजह से अकासा को नोमिनेट करना चाहते थे। दोनों में बहस हुई। अंत में उमर ने जय की बात मानते हुए अकासा को नोमिनेट किया।
इसके बाद विशाल और विधी को बुलाया गया। दोनों ने मिलकर ईशान को नोमिनेट करने का फैसला किया।
/mayapuri/media/post_attachments/7f5186afa1be94b0ee575cb1a6468dfe667edb5ff1e260de6d029ec62435ca7c.jpg)
फिर बिग बॉस ने सिम्बा और अफसाना को नोमिनेशन की प्रक्रिया के लिए बुलाया। अफसाना ने कहा कि वो विशाल को नोमिनेट करना चाहती है। सिम्बा इसके लिए तैयार नहीं था लेकिन अफसाना से ज्यादा बहस न करते हुए उसने उसकी बात मानी और विशाल को नोमिनेट किया।
/mayapuri/media/post_attachments/5444b5b6b77caa286126ac54d5964376eea411752e397c27dfb408085a916408.jpg)
इसके बाद आखरी राउंड में बिग बॉस ने डोनल और अकासा को बुलाया ताकि वो किसी एक कंटेस्टेंट को नोमिनेट कर सके। दोनों ने मिलकर विधी को नोमिनेट करने के फैसला लिया।
अब जो कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट हुए हैं- अफसाना, डोनल, अकासा, ईशान और विधी।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/21/cover-2668-2025-11-21-20-03-34.jpg)