/mayapuri/media/post_banners/5ea14be67b8c832272f6e231efc9ff5a3c22ca3d93ec3697e876c9bc5dac6042.jpg)
बिग बॉस 15 का नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में दिखाया गया कि अब जंगल का अंत होगा लेकिन उससे पहले जंगलवासियों पर संकट टूट पड़ेगा। दरअसल विश्वसुंट्री बचे हुए जंगलवासियों को कहती है कि या तो आप 25 लाख रुपय त्याग कर मुख्य घर के अंदर चले जाओ या फिर घर से बाहर हो जाओ।
इस बात को सुनकर सभी शॉक हो जाता है क्योंकि प्राइस मनी 50 लाख रुपय है और उसमें से 25 लाख गवाना, कोई नहीं चाहेगा। अब देखना है कि जंगलवासी क्या करते हैं। क्या वो 25 लाख का त्याग करते हैं या फिर शो से बाहर हो जाते हैं।
बिग बॉस 15 में हुए टास्क में जीत हासिल कर तेजस्वी, करण, शमिता और विशाल मुख्य घर में पहुँच चुके हैं। हालांकि प्रोमो वीडियो देखकर लग रहा है कि उमर और अफसाना भी जीतकर मुख्य घर में प्रवेश कर चुके हैं।
अब विश्वसुंट्री बचे हुए कंटेस्टेंट जिनमें प्रतीक, जय, निशांत, माइशा, अकासा और सिंबा को ये ऑफर दिया गया है। अब देखना है कि कंटेस्टेंट क्या फैसला करते हैं।