Happy birthday: 15 साल की उम्र में एक न्यूड सीन के बाद पद्मिनी कोल्हापुरी को ‘एडल्ट स्टार’ कहने लगे थे लोग

New Update
Happy birthday: 15 साल की उम्र में एक न्यूड सीन के बाद पद्मिनी कोल्हापुरी को ‘एडल्ट स्टार’ कहने लगे थे लोग

80 के दशक की मशहूर अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरी उस दौर की बेहद खूबसूरत ऐक्ट्रेस हुआ करती थीं। उस दौर में हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना था। शायद ही कुछ लोगों को पता होगा कि एक्टिंग के अलावा पद्मिनी एक अच्छी गायिका भी हैं। पद्मिनी ने बेहद कम उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस पद्मिनी ने ‘यादों की बारात’, ‘किताब’ और ‘दुश्मन दोस्त’ फिल्म में कोरस सिंगर के तौर पर गाना गाया था।

publive-image

अच्छी गायिका भी हैं पद्मिनी

publive-image

- इसके बाद पद्मिनी ने अपनी फिल्मों में भी गाना शुरू किया जिसमें 'विधाता', 'सात सहेलियां', 'हम इंतजार करेगा' और 'सड़क छाप' जैसी फिल्में शामिल है। फिल्म 'प्रेम रोग' से पद्मिनी का नाम बॉलीवुड की हिट हीरोइनों की लिस्ट में शुमार होने लगा था। इस बीच पद्मिनी ने एक ऐसा रेप सीन किया था जिसका असर उनके करियर पर काफी खराब पड़ा।

'प्रेम रोग' ने रातोंरात बनाया स्टार

publive-image

- साल 1982 में पद्मिनी कोल्हापुरी की 'प्रेम रोग' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में पद्मिनी ने एक ऐसी लड़की का रोल निभाया जो कम उम्र में विधवा हो जाती है। इस फिल्म ने पद्मिनी को रातोंरात स्टार बना दिया था। यहां तक कि राज कपूर को बेस्ट डायरेक्टर फिल्म फेयर का अवार्ड भी मिला था।

15 साल की उम्र में दिया न्यूड सीन

publive-image

- सुपरहिट फिल्म के बावजूद पद्मिनी ने फिल्मों में कुछ ऐसे सीन दिए थे जिसकी वजह से उन्हें लोग एडल्ट एक्ट्रेस तक बुलाने लगे थे। करियर के शुरुआत दौर में पद्मिनी ने 1980 में रिलीज फिल्म ‘गहराई’ में एक न्यूड सीन देकर तहलका मचा दिया था। इसके बाद बी आर चोपड़ा की फिल्म 'इंसाफ का तराजू' में दुष्कर्म सीन ने बवाल मचा दिया था। उस वक्त पद्मिनी की उम्र महज 15 साल थी।

राजबब्बर के साथ किया रेप सीन

publive-image

- इस फिल्म में उनके साथ जीनत अमान और राज बब्बर मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म में पद्मिनी का रोल नाबालिक लड़की का था। इस फिल्म में पद्मिनी ने राज बब्बर के साथ दुष्कर्म सीन दिया था। यह सीन करीब 7 से 8 मिनट लंबा था। इस सीन पर काफी विवाद हुआ था और पद्मिनी की छवि पर काफी असर पड़ा था।

एडल्ट ऐक्ट्रेस कहने लगे थे लोग

publive-image

- इसी सीन के बाद पद्मिनी कोल्हापुरी को लोग एडल्ट एक्ट्रेस के तौर पर देखने लगे थे। इस रेप सीन के बाद पद्मिनी ने कभी भी इस तरह से सीन फिल्मों में नहीं दिए। पद्मिनी ने बॉलीवुड में कई सारी हिट फिल्में दी है जिसकी वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है। इन फिल्मों में ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘आज का दौर’, ‘सौतन’, ‘नया कदम’, ‘वो सात दिन’,’प्यारी बहना’ जैसी फिल्में शामिल है।

श्रद्धा कपूर की मौसी हैं पद्मिनी

publive-image

- पद्मिनी कोल्हापुरी और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का रिश्ता काफी खास है। दरअसल, पद्मिनी की बहन शिवांगी की शादी शक्ति कपूर से हुई है जिस वजह से पद्मिनी कोल्हापुरी, श्रद्धा कपूर की मौसी हैं। कहा जाता है कि इन दोनों के बीच की बॉडिंग काफी अच्छी है। यहां तकि कि अक्सर वह अपनी मौसी के साथ दिखाई भी देती हैं।

पद्मिनी ने फिल्म प्रोड्यूसर से की शादी

publive-image

- आपको बता दें, पद्मिनी कोल्हापुरी ने साल 1986 में शादी की थी। पद्मिनी ने फिल्म प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा के साथ लव मैरिज की है। इन दोनों का रिश्ता परिवार को पसंद नहीं था जिस वजह से दोनों ने भाग कर शादी की थी।

Latest Stories