/mayapuri/media/post_banners/bd568ec8d8f0b80d5555e2180975724155a4c5a5d3bfadc7f3ade6934addbc9e.jpeg)
साल 2003 में भोजपुरी गाना ‘हाय रे होठ लाली’ से भोजपुरी संगीत जगत में तहलका मचाने वाले गायक और अभिनेता छोटू छलिया की नई भोजपुरी फिल्म ‘नाथो के नाथ भोलेनाथ’ की शूटिंग मुंबई में पूरी कर ली गयी। इस फिल्म के निर्देशक विष्णु शंकर बेलु हैं। इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग रांची, झारखंड में की गयी है। फिल्म में कुल आठ गाने हैं, जिसका संगीत और गीत आर आर पंकज ने तैयार किया है!
/mayapuri/media/post_attachments/38a66d4e841b851c39eb723ba4c6efbefa12ea260d680922b5460e943a445c2a.jpg)
आज मुंबई में अभिनेता छोटू छलिया की आवाज में फिल्म डांस मास्टर संजय कोरवा के डांस निर्देशन में एक गाने का छोटू छलिया और बेबी काजल के ऊपर फिल्माया गया।
/mayapuri/media/post_attachments/5150f0a8b60eb3c9cd82286268a59eddc2a61da0176aeb86b790db5e0b3e39dd.jpg)
फिल्म के अभिनेता आरा, बिहार के रहने वाले छोटू छलिया ने कहा- ‘काफी लंबे समय बाद एक बार फिर से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है। यह फिल्म देवों के देव महादेव और अनाथों के नाथ भोलेनाथ को लेकर है, इसलिए भी इस प्रोजेक्ट से जुड़कर मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं।’
/mayapuri/media/post_attachments/758f7f05c4063087c07711af9acb499fd6501f786b065da9a87ee14fdced62f5.jpg)
इस फिल्म के मुख्य कलाकार है छोटू छलिया, बेबी काजल, सोनल द्विवेदी, विष्णु शंकर बेलू, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, जे नीलम, अरुण सिंह काका, जय सिंह, ओपी कश्यप, नटवर, कविता राज सिंह, करण पांडेय और अंशुमन सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/14/cover-2667-2025-11-14-19-08-39.png)