/mayapuri/media/post_banners/43d765f8af82fd7d4970f99fa4a306475eacd817bd22f3f04e1dfc8fd4956360.jpg)
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। आलिया भट्ट अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। आलिया कभी अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शादी को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती है, तो वहीं अब आलिया अपनी कन्यादान वाली एक ‘ब्राइडल वियर ब्रांड’ के एड को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। इतना ही नहीं आलिया के इस एड से एक शख्स इतना नाराज हो गया है कि, उसने आलिया के खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज थाने में शिकायत दर्ज कर दी है।
/mayapuri/media/post_attachments/22908bb1af03d968aa8fe6080ef440f512892d8d57fe0e767324721c2d6b6949.jpg)
आपको बता दें कि, शिकायतकर्ता का ये कहना है कि आलिया भट्ट ने हिंदू भावनाओं को आहत किया है और कन्यादान को गलत तरीके से दिखाया गया है। शिकायतकर्ता ने इस मामले में मान्यवर कंपनी और आलिया भट्ट के खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
/mayapuri/media/post_attachments/6c73d36c71538840a30cafbc953dfc4b97183c491c3824240d864a571203666f.jpg)
वहीं ये भी बता दें कि, जब ये एड रिलीज किया गया था, तभी से सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। लोगों का कहना है कि, कई धर्मों में कई ऐसी कुरीतियां हैं जिनके खिलाफ जागरूकता नहीं फैलाई जाती, लेकिन कुछ ब्रांड्स ऐसे हैं जिन्होंने हिंदू धर्म के खिलाफ जैसे धर्म युद्ध छेड़कर रख दिया है।
/mayapuri/media/post_attachments/7ac631daab1c61c234ef4b845bd82eef2e1be3c9b386907052350ef590975912.jpg)
इतना ही नहीं, लोगों मे नराजगी जताते हुए ये भी कहा कि, असलियत में हिंदू महिलाओं ने बड़े क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। लेकिन, कुछ निर्देशक महिलाओं को पराया धन बताते हुए फिल्में बनाते हैं फिर समाज सुधारक की भूमिका भी निभाते हैं, जो कि गलत है।
/mayapuri/media/post_attachments/cf43d131b33981dfe8a4100497df3554d47c27d2b519daad088b05ce91f942f7.jpg)
मुस्कान मनचंदा
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)