दशहरे पर ‘लिट्टी चोखा’ देखने के लिए कोविड काल में भी उमड़ी भीड़

दशहरे पर ‘लिट्टी चोखा’ देखने के लिए कोविड काल में भी उमड़ी भीड़
New Update

किसानों की समस्या पर आधारित खेसारी लाल यादव की एक और फ़िल्म है ’ लिट्टी चोखा’ जिसमें किसानों की तरफदारी करते हुए किसान का बेटा भोजपुरी स्टार ख़ेसारी लाल यादव ने अपने फैन्स को दशहरा का तोहफा  देते हुए फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया और इस कोविड काल में भी दर्शकों की लाइन लगी है। ‘लिट्टी चोखा’ का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. के बैनर तले किया गया है जिसके लीड रोल में है खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी, निर्माता प्रदीप शर्मा।

publive-image

भोजपुरी के रजनीकांत कहे जाने वाले ख़ेसारी लाल यादव ने कहा,  'मैं एक किसान का बेटा हूँ। मेरे घर में आज भी किसानी की जाती है और समय निकालकर मैं भी खेती में हाथ बटाता हूँ। मैंने अपनी रोजी रोटी के लिए दिल्ली में लिट्टी चोखा भी बेचा है। इसलिए यह फ़िल्म और किसान की समस्या मेरे दिल के करीब है।'

publive-image

निर्देशक पराग पाटिल ने बताया कि ‘लिट्टी चोखा’ उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बम्पर ओपनिंग के साथ रिलीज हुई है।

publive-image

इसमें खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के साथ मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, श्रुति राव, प्रीति सिंह, देव सिंह, प्रकाश जैस, करण पांडेय, उत्कर्ष हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी, संगीत ओम झा व मधुकर आनंद का है। गीतकार प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती, यादव राज, कुंदन प्रीत, उमालाल यादव, आशुतोष तिवारी, टुनटुन यादव हैं। फाइट मास्टर हीरा यादव, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। कला विजय श्रीवास्तव की है।

#Dussehra #Litti Chokha #film Litti Chokha #covid period to see Litti Chokha
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe