/mayapuri/media/post_banners/6d3b4383e09c8f956ad345ef6b54a386fe21ba5e80efef382262f0d2a7c7f5e1.jpg)
“सफलता उसी को नसीब होती है,जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए सदैव भागता रहता है। कड़ी मेहनत करने से पीछे नही रहता।” इस बात में यकीन करने वाले नृत्य निर्देषक बॉस्को लेस्ली मार्टिस खुद भी कई बार इस बात का प्रमाण दिया है। फराह खान और जावेद जाफरी के साथ अपने डांस का सफर शुरू करने के बाद बॉस्को ने विश्वास की ऐसी छलांग लगाई कि देखते ही देखते नृत्य निर्देषन में अपने भागीदार सीजर के साथ मिलकर सफलता के कई रिकार्ड बनाए।
बास्को लेस्ली मार्टिस ने सर्वप्रथम गायिका रागेश्वरी के पहले संगीत वीडियो ‘ओए शावा’ का निर्देषन किया था।उसके बाद गायक-भाई बहन जोड़ी शान और सागरिका के साथ स्टेज शो किया था।यहीं से उनकी किस्मत बदल गयी।अब तक वह ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, संजय दत्त, प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े कलाकारों को अपने नृत्य निर्देषन में नचा चुके हैं।जबकि वह आज भी आमिर खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर सहित कई कलाकारों को नृत्य के कदम बता रहे हैं।
यदि नृत्य निर्देषक बॉस्को लेस्ली मार्टिस के कैरियर पर नजर दौड़ाई जाए,तो अहसास होता है कि वह बौलीवुड के लगभग हर सुपर स्टार को अपने निर्देषन में नचा चुके हैं। अब तक वह 500 से अधिक गाने और 110 फिल्में कर चुके है। मिशन कश्मीर, स्वदेस, जब वी मेट, मुन्नाबाई एमबीबीएस, बंटी और बबली, ब्लफमास्टर, 3 इडियट्स, लव आज कल, सलाम-ए-इश्क, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी फिल्में बॉस्को सीजर के बिना अधूरी मानी जातीं हैं।जब लोग वायरल हुक स्टेप्स के बारे में सोचते हैं, जिसने उन्हें एड्रेनालाईन के साथ गदगद कर दिया था, तो बॉस्को का नाम ही हर किसी के दिमाग में सबसे पहले आता है।
पिछले सत्रह वर्षों से नृत्य निर्देषन करते हुए अपने कदम ताल पर लोगों को थिरकने के लिए मजबूर करते आए बास्को अब फिल्म “रॉकेट गैंग” से फिल्म निर्देषन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं।
अपनी यात्रा के संदर्भ में ए बॉस्को ने कहा- “मैं दिन में एक बार डांस जरूर करता हूं। मैंने बहुत कम उम्र में ही अपने अंदर नृत्य के प्रति अपने जुनून को खोज लिया था।मैं फिल्म निर्माण के प्रति अपने प्यार को प्रज्वलित करने के लिए जिम्मेदार हूं।लेकिन कटु सत्य यह है कि जिस दिन मैंने बतौर नृत्य निर्देषक बॉलीवुड का हिस्सा बना था, उस दिन मैने सपने में भी निर्देशक बनने की नही सोचा था।लेकिन वर्षों से मुझे फिल्म निर्माण की कला से प्यार है। इसलिए निर्देशक बनना मेरे लिए एक स्वाभाविक क्रिया है। आज ‘रॉकेट गैंग’ के रूप में मेरा सबसे बड़ा सपना सच हो रहा है और मैं इसे प्रस्तुत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”
बॉस्को की अपनी प्रतिभा के अनुकूल फिल्म “रॉकेट गैंग” एक नृत्य प्रधान फिल्म में हॉरर व कॉमेडी का तड़का भी है। इसमें आदित्य सील और निकिता दत्ता की अहम भूमिकाएं हैं।