/mayapuri/media/post_banners/84f2bc1b8c453caab76fd47569fcb06eabd2a660199ea8222004216216b571ef.jpg)
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और फिल्म धड़क से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन जाह्नवी कपूर अपनी नई नई तस्वीरें से बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं अब हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनका नया लुक देखने को मिल रहा है।
/mayapuri/media/post_attachments/39df2af934d5c0209d7642faef8e588d96231c0b1636ae4caa3d391a3fdb2c89.jpg)
आपको बता दें कि, जान्हवी ने यह फोटोशूट मैगज़ीन के नवंबर अंक के लिए कराया है, जिसमें वह अब तक के अपने सबसे खूबसूरत अंदाज में नजर आई हैं। वहीं हलो मैगज़ीन ने भी जान्हवी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की हैं और उनकी तारीफ में- चार्मिंग, खूबसूरत, फनी, जबरदस्त टैलेंटेड बताया है। इस मैगज़ीन में उनकी कई सारी बातें हैं, जिसके बारे में शायद इससे पहले उनके फैन्स को पता न हो।
/mayapuri/media/post_attachments/b49526aab5e300a9eac505ae4e8af286a2eae3c9d92c02079356001d7d20d0a4.jpg)
वहीं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने कई अलग अंदाज में इस मैगज़ीन के लिए फोटोशूट कराया है। जान्हवी की फोटोशूट वाली कुछ तस्वीरों में जान्हवी मनीष मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि, जान्हवी कपूर के ये आउटफिट्स जानें-मानें डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किए है।
/mayapuri/media/post_attachments/69a39ac8ef7ae4f7c45fa2c8156d6f82aa0738512fb7963332f1c6b1d084f22d.jpg)
- मुस्कान मनचंदा
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)