Advertisment

ढ़ोल पर डांस करते नजर आए दिलीप जोशी (जेठा लाल)

New Update
ढ़ोल पर डांस करते नजर आए दिलीप जोशी (जेठा लाल)

टीवी के मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फेमस एक्टर दिलीप जोशी काफी सुर्खियों में रहते है। वहीं   बहुत ही जल्द दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी की शादी होने वाली है। हाल ही में उनकी बेटी की शादी से पहले एक प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन रखा गया। वहीं उस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में दिलीप जोशी को ढोल और संगीत पर जैमिंग और डांस करते देखा गया है।

Advertisment

आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दिलीप जोशी को संगीतकार नैतिक नागदा के साथ धीना-धिन-ता पर ठेला लगाते हुए देखा जा सकता है। इसी के साथ इंस्टा पर वायरल हो रहे एक दूसरे वीडियो में दिलीप जोशी को बेटी नियति के संगीत समारोह में ढोल की थाप पर डांस करते देखा जा सकता है। वहीं बता दें कि, दिलीप जोशी की बेटी नियति की शादी यशवर्धन मिश्रा से हो रही है, जो कि फिल्म राइटर अशोक मिश्रा के बेटे हैं।

वहीं नियति के शादी का समारोह 11 दिसंबर को मुंबई के ताज होटल में होगा। हाली में उनकी शादी का निमंत्रण ऑनलाइन लीक हुआ था। इसी के साथ ये तो सभी जानते है कि, शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिलीप जोशी ‘जेठालाल’ के किरदार में काफी मशहूर है।

Advertisment
Latest Stories