/mayapuri/media/post_banners/9b7bb7131944bb8f411328fe95d62606792cd5ed45747766b6897d8ea61d8111.jpg)
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 शो को शुरू हुए कुछ ही समय हुआ है, लेकिन शो लगातार ऑडियंस के निशाने पर बना हुआ है। शो में एक के बाद एक कुछ ऐसी अटपटी चीजें दिखाई गई है, जिसे शो के फैंस हजम नहीं कर पा रहे हैं। वही हाल ही के एपिसोड में सौरभ राज जैन के एलिमिनेशन के बाद से फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/ba329a1ae7ba7d50f6bcbc6bf6ab0dbb47c93d945bf77e82e908d4fe34104693.jpg)
आपको बता दें कि, अर्जुन बिजलानी, निक्की तंबोली कलर्स के बाद अब फैंस के निशाने पर दिव्यांका त्रिपाठी हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर दिव्यांका को खरी खोटी सुनाई है, जिसका उन्होंने अब जवाब दिया है। यूजर ने दिव्यांका को ट्रोल करते हुए लिखा, 'दिव्यांका बहुत चालाक थीं। पहले उन्होंने अर्जुन बिजलानी के फैसले को सपोर्ट किया और फिर मीठी बनकर सौरभ की जीत की विश मांगने लगीं। शर्म आनी चाहिए।
/mayapuri/media/post_attachments/97a6d067b5b1a1cfb805e831e94a8723642a7855a5127ff8c1e80257c0d5f5ee.jpg)
वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने यूजर जवाब देते हुए लिखा है, 'माई डियर मुझे समझाना तो नहीं चाहिए, लेकिन मैं फिर भी समझाउंगी क्योंकि मुझे सौरभ बहुत पसंद हैं। मैं सरकास्टिक थी। मैंने पहले और बाद में बहुत सी चीजें कहीं थीं, जैसे की वो वेजिटेरियन है, जो नहीं दिखाया गया है। आप जो टीवी पर देखते हैं चीजें उससे कहीं ज्यादा होती हैं।/mayapuri/media/post_attachments/4b9c106cdfbfed79467a09ce5a619a2e754d9c824535ccd63e6e07911db83ff1.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/e095c52b213a0e55ac353a660c3cbcfe77a4dd421622de23ac0fa3202b930d19.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)