डीजे का काम एक लड़की के लिए साफ सुथरा और मेहनत का व्यवसाय है - DJ अदा

author-image
By Mayapuri Desk
डीजे का काम एक लड़की के लिए साफ सुथरा और मेहनत का व्यवसाय है - DJ अदा
New Update
लड़कियों के लिए इन दिनों प्रोफेशन के चुनाव के मामले में DJ के काम को भी काफी महत्व दिया जाने लगा है।कुछ समय पहले तक यह काम सिर्फ लड़के ही किया करते थे। लेकिन जबसे DJ अदा ने इस व्यवसाय में कदम रखा है, इस व्यवसाय का ग्लैमर बढ़ गया है। अदा उर्फ शिखा तिवारी आज भारत की एक बड़े नामवाली DJ हैं। उनको ढेरों सम्मान मिल चुका है। सिर्फ चार पांच वर्षों में ही अदा ने 300 से अधिक शोज किये है और आज वह शाहरुख खान,जॉन अब्राहम जैसे कई बड़े सितारे और सेलिब्रेटिज की पसंदीदा DJ हैं। देश की नम्बरवन कही जाने वाली महिला डीजेअदा से मेरी मुलाकात होती है उनके घर पर।जहां अदा की अदायगी और DJ (डिस्को जॉकी) व्यवसाय को लेकर लम्बी चर्चा होती है-
                 'कैसे आना हुआ इस फिल्ड में? लड़कियां  DJ व्यवसाय में बहुत कम हैं।आप कैसे इस काम से जुड़ पाई?'
डीजे का काम एक लड़की के लिए साफ सुथरा और मेहनत का व्यवसाय है - DJ अदा
                'मुझे म्यूजिक का शौक था। मेरी मां भी गाने का शौक रखती रही हैं।मां के साथ गाने के कार्यक्रम में जाने से और भी इंटरेस्ट बढा। मेरा झुकाव मेरी फ्रेंड्स के साथ क्लब के गानों की तरफ गया फिर डीजे के काम की तरफ आकर्षण बढ़ता गया।कुछ साल पहले तक लड़कियां डीजे के रूप में नहीं मिलती थी।सिर्फ लड़के ही इस काम को करते थे। मुझे यह बात चैलेंजिंग लगी।मेरे रास्ते मे बहुत रुकावटें डालने वाले भी आये। मुझसे पहले सिर्फ dj माफिजा ही एक महिला होकर इस फिल्ड में थीं। मैं उनसे भी प्रभावित हुई थी।'
                ' हर फिल्ड की तरह क्या डीजे व्यवसाय में भी  जेंडर डिस्क्रिमिनेशन है?''
    डीजे का काम एक लड़की के लिए साफ सुथरा और मेहनत का व्यवसाय है - DJ अदा       'एक लिमिट तक। लड़का है तो सब कुछ कर सकता है लड़की है तो नहीं कर सकती। इस सोच का सामना मुझे भी करना पड़ा है।मैं इसबात का समर्थन नहीं करती। मेरी मां ने मुझे मजबूत बनाया है।वह सिंगल मदर होकर हम चार भाई- बहनों को इंडिपेंडेंट रहना सिखाई है।उस सोच और मजबूती के साथ होने की वजह से ही मैं आज देश और विदेश में जाकर बड़े बड़े इवेंट पेश करती हूं।' dj अदा ने भारत के सारे शहरों के अलावा थाईलैंड, पट्टाया, दोहा, कतर, श्रीलंका  आदि देशों में सेलिब्रिटीज शो के साथ हंगामा बरपा चुकी हैं। जिसके लिए उनको कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। 2017 में वह वोमन ऑफ फ्यूचर अवार्ड से सम्मानित हुई हैं। 2019 में उनको गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में जगह मिला है। 24 घंटे नॉन स्टॉप प्ले करने का रिकॉर्ड वह बना चुकी हैं।
                 अदा का कहना है- 'लड़कियों के लिए Dj के काम मे बहुत स्कोप है। नाम है, शोहरत है।कोई शोषण नही है यहां।किसी गॉड फादर की ज़रूरत नहीं होती।जितना मेहनत करोगी आगे बढोगी। dj करनेवाली लड़की अपने शो की सेलेब्रिटी भी खुद होती है।लोग हमारे साथ फोटो खिंचाते हैं।हमसे बात करने के लिए इंतेज़ार करते हैं।बड़े बड़े इवेंट के बैनरों पर dj की फोटो लगाए जाते हैं।' शाहरुख खान के बंगले मन्नत पर किये गए अपने होली के इवेंट को वह यादगार मानती हैं- ' बॉलीवुड सेलेब्रिटीज होते हैं या कोई पॉलिटिशियन शोज में आते हैं या कारपोरेट के हेड होते हैं तो हमको शेड्यूल बात दिया गया होता है।' वह बताती हैं। डीजे का काम एक लड़की के लिए साफ सुथरा और मेहनत का व्यवसाय है - DJ अदा
              DJ इवान, 'DJ माफिजा, DJ can I, DJ अख्तर, DJ अकबर सामी जैसे बड़े नामचीनो के बीच एक ब्राह्मण परिवार की लड़की शिखा तिवारी उर्फ अदा की अपनी फैन फॉलोवर है।वह कहती हैं- ''मैंने म्युजिक बनाने की ओर भी खुद को मोड़ा है। कुछ एलबम, कुछ रीमिक्स और रेट्रो सांग्स भी किए हैं।जो जल्द रिलीज होंगे। मैं deejey को और फॉर्म तक पहुचना चाहती हूं।इस व्यवसाय को और ऊंचाई पर ले जाना चाहती हूं।म्युजिक में बहुत स्कोप है और dj में सबकुछ शामिल है।'
                                 -शरद राय
#Dj Akhtar #DJ Ada #DJ mafija
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe