/mayapuri/media/post_banners/b60ce04da7f7eeb1177eb1743d6d80e78490ebdf7d2a24bf383040d07d365015.png)
पूर्व राजनेता पंडित सुख राम का आज निधन हो गया हैं, पंडित सुख राम अभिनेता आयुष शर्मा के दादा थे, आपको बतादे पिछले सप्ताह बीते शुक्रवार दोपहर को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 95 वर्षीय राजनेता की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें शनिवार को उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाने का फैसला किया। लेकिन अब रिपोर्ट्स बताती हैं कि अभिनेता के दादा का निधन हो गया है। बताया गया है कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था।
/mayapuri/media/post_attachments/48a7d0ff87c6040a149072fd5a0dfc4d44743d76578def3b2424ed3e51d06a43.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/7f841e615c7f4dc6941bef73422bb6510dce9bd8b79623f2b9a9dda3dff238fc.jpg)
राजनेता पंडित सुख राम के निधन से एक दिन पहने उनकी डेथ कि अफवाहे हर तरफ फैली थी जिसके बाद अभिनेता आयुष शर्मा ने अपने दादा की डेथ की अफवाहों को खारिज करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। आयुष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक कड़े शब्दों वाले पोस्ट को शेयर किया था।
/mayapuri/media/post_attachments/7ffa5d3f17b94df01a7a2ce218a26de3be15b880026c6e2cdfee0d6947a64f09.jpg)
उन्होंने लिखा, 'मेरे दादा पंडित सुख राम एक मजबूत आत्मा हैं और बहादुरी से लड़ रहे हैं। सभी रिपोर्टों और अफवाहों के लिए मैं कहना चाहूँगा हमारे पूरे परिवार के लिए यह कठिन समय है, मैं सभी से उनकी भलाई के लिए प्रार्थना करने के लिए कहता हूँ और मीडिया से किसी भी झूठी खबर पर ध्यान देने से बचने का अनुरोध करता हूं। हम आपको हर कदम पर उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट करते रहेंगे। सभी प्रार्थनाओं के लिए दिल से आभार।'
/mayapuri/media/post_attachments/2c64e8faa607a5c8381055d0ca573084a73020a22a361f190be381a9cfad2525.jpg)
आपको बतादे आयुष को आखिरी बार महेश मांजरेकर की 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान के साथ देखा गया था। वह अगली बार 'कभी ईद कभी दीवाली' में दिखाई देंगे, जिसमें सलमान खान और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में होंगे।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/10/cover-2662-2025-10-10-20-51-32.png)