/mayapuri/media/post_banners/8a2fa5789e54762df634474d6a33c6497b67c97ad45dcdd2ae5685736ad61831.jpg)
बॉलीवुड की अभिनेत्री तबस्सुम फातिमा हाशमी उर्फ तब्बू बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक है जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। इस इंडस्ट्री में तबु को लगभग 40 साल हो गए हैं और अपने अब तक के करियर में उन्होंने 'चांदनी बार' 'विजयपथ' ,'मकबूल', 'फितूर', 'अस्तित्व' और 'हैदर' जैसी कई बेहतरीन फिल्में की हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/e88faf090bcd80bec884b00ee866cc498e7dda31086dc986c3fa2833d50633f0.jpg)
बॉलीवुड में स्टार्स का दिल आज किसी पे तो कल किसी पे लग जाता है।हमेशा से किसी भी स्टार का नाम दूसरे स्टार के साथ जोड़ दिया जाता है।ठीक उसी तरह तब्बू का नाम भी। कई बार कई स्टार्स के साथ जुड़ा, लेकिन उन्होंने आज तक किसी से शादी नहीं की। ऐसे में उनके फैंस ये सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की।
/mayapuri/media/post_attachments/948956d16022f69771a079727e05570aef1e22738a659b3020589bf3be791fa1.jpg)
एक इंटरव्यू के दौरान तब्बू के बेहत अच्छे दोस्त अजय देवगन ने इस बात का खुलासा किया की तब्बू ने अभी तक शादी क्यों नहीं की।अजय का कहना है की तब्बू को उनके जैसा लड़का चाहिए था।जो उन्हें आज तक नहीं मिला, इसीलिए उन्होंने शादी नहीं की।वैसे आपको बता दे कि तबु और अजय एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स हैं और दोनों की ये दोस्ती नई नहीं है बल्कि सालों पुरानी कॉलेज के टाइम से है।
/mayapuri/media/post_attachments/83965294a4d06149fdd500b5552d3c5a86b4d5393501bfb60dee97c78e5e30ec.jpg)
साथ ही तब्बू का नाम साउथ के एक सुपरस्टार के साथ जुड़ा था, जिनके साथ तब्बू 10 साल तक रेलशनशिप में थी। वो सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि नागार्जुन है। दोनों ही एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे।नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे और वो अपनी पत्नी को नहीं छोड़ना चाहते थे। इसलिए दोनों का रेलशनशिप 10 साल बाद ख़तम होगया।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)