अभिनेत्री हिना खान और शाहीर शेख का म्यूजिक वीडियो Baarish Ban Jaana रिलीज

author-image
By Pragati Raj
New Update
अभिनेत्री हिना खान और शाहीर शेख का म्यूजिक वीडियो Baarish Ban Jaana रिलीज

अभिनेत्री हिना खान और शाहीर शेख का नया म्यूजिक वीडियो Baarish Ban Jaana रिलीज हो चुका है। दोनों की कमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस गाने को पायल देव और स्टेबिन बेन द्वारा गाया गया है। गाने को पायल देव ने गाया है और गाने का लीरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखा है।

'Baarish Ban Jaana' में हिना और शाहीर एक सेलिब्रिटी कपल की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक-दूसरे से अलग होने के बाद एक रोमांटिक प्रोजेक्ट की शूटिंग करते हैं। जिसके बाद दोनों अपने अच्छे पलों को याद करते है। जहां हिना अपने 'हीरोइन' अवतार में ग्लैमरस लग रही हैं, वहीं शाहीर भी अपने किरदार में जच रहे हैं।

साल 2020 में एक गाना रिलीज हुआ था बारीश जिसे पायल देव ने गाया था। उस गाने का म्यूजिक भी इस गाने की मिलता जूलता है। ये सॉन्ग Vyrl Original Youtube channel पर रिलीज किया गया है।

हीना खान और शाहीर Baarish Ban Jaana की शूटिंग कश्मिर में अप्रैल के महीने में कर रहे थे जिस समय हीना खान के पिता का हर्ट अटैक के कारण निधन हो गया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहीर जल्द ही सोनी के टीवी सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के सीजन 3 में नजर आने वाले हैं। वहीं हिना खान आज कल अलग अलग म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे रही हैं।

Latest Stories