‘हनी सिंह' पर पत्नी शालिनी तलवार ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
‘हनी सिंह' पर पत्नी शालिनी तलवार ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

‘हनी सिंह'   का नाम पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर रैपर्स में शुमार है। उनके सभी सॉन्ग्स हिट होते है। वहीं ‘हनी सिंह'  के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।  हनी सिंह के खिलाफ  उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है। उनकी पत्नी हनी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही उनकी पत्नी शालिनी तलवार  ने अपनी दर्द भरी दास्तां भी सुनाई है। शालिनी तलवार ने कहा कि, हनी उनके साथ खराब व्यवहार शादी के बाद से ही करना शुरू कर दिया था। शालिनी ने 2 महीने पहले से ही सोशल मीडिया पर अपना दर्द जाहिर करना शुरू कर दिया था।

‘हनी सिंह

आपको बता दें कि, हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने बीते दो महीने में एक-दो नहीं बल्कि चार सोशल मीडिया पोस्ट किए और अपना दर्द लोगों के बीच जाहिर किया है।  उन्होंने दबे अलफाजों में पति हनी सिंह के अत्याचार की पूरी कहानी सुनाने की कोशिश की थी। उन्होंने पहला पोस्ट 30 मई 2021 को किया है। इस पोस्ट में किसी राइटर की बात को दोहराया गया है, जिसमें लिखा है, 'इमोशन शोषण किसी की पहचान को खत्म करता है।

‘हनी सिंह

वहीं शालिनी तलवार ने दूसरा पोस्ट 24 जून को किया है।  इसमें एक रोती लड़की की तस्वीर है, जिस पर लिखा है, 'वो संस्कारी थी जब तक सहती रही, बद्तमीज हो गई जब बोल पड़ी।  इसके कैप्शन में शालिनी ने लिखा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस समाज से आते हैं, अमीर या गरीब, पढ़ा-लिखा या अनपढ़, आप फेमस हैं या नहीं, सभी जगह महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। हर वर्ग में महिलाओं की दुर्दशा एक जैसी होती है।

‘हनी सिंह

इसके बाद शालिनी ने तीसरा पोस्ट 20 जुलाई को किया और लिखा- 'कभी किसी को बार-बार झूठ बोलने के लिए माफ न करें। ये उनके चरित्रहीनता, ईमानदारी, छल और खराब मानसिकता को दर्शाता है।

‘हनी सिंह

वही इसके बाद बीती रात यानी 4 अगस्त को  शालिनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ बातें कहीं। उन्होंने लिखा, 'कई ज्यादा ट्रॉमा बरदाश्त करने वाले लोग पूरी तरह कभी ठीक नहीं होते। जब ऐसा हुआ तो हमें ये समझना होगा कि वो सही थे, जहां उन्हें सही होना चाहिए था। सभी चीजे ठीक होने के लिए नहीं होती, इससे साहस से न जोड़े। कुछ लोगों को इतना प्रताड़ित किया जाता है कि, वो अपनी इच्छा कभी जाहिर ही नहीं कर पाते। ये हादसे उनसे सब कुछ छीन लेते हैं और उन्हें इसे बर्दाश्त करने के लिए और साहस मिलता है, जिसके सहारे वो आगे बढ़ते रहते हैं। जब तक ये किसी के साथ होता नहीं, तब तक वो समझ नहीं सकता। हमें करुणामय समाज चाहिए। #SURVIVOR '

‘हनी सिंह

Latest Stories