Hrithik Roshan ने फिल्म कृष 4 का किया अधिकारिक एलान

author-image
By Pragati Raj
Hrithik Roshan ने फिल्म कृष 4 का किया अधिकारिक एलान
New Update

Hrithik Roshan की फिल्म कृष के तीनों सफल पार्ट के बाद फैंस इसके चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसी की जानकारी देते हुए ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कृष के अवतार को मास्क फेंकते देखा गया, हालांकि वीडियो का बैकग्राउंट बलर था। लेकिन वीडियो खत्म होते हुए लिखा था- “15 इयर्स ऑफ कृष।“ साथ ही वीडियो में फिल्म का म्यूजिक भी सुना जा सकता है।

वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन भी लिखा- “पास्ट जा चुका है। देखते हैं फ्यूचर में क्या होता है। कृष4 #15yearsofkrrish #Krrish4.”

कृष फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि फिल्म के मेकर्स के तरफ से फिल्म को लेकर कोई जानकारी आएगी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें डिले हो गया।

अब जाकर खुद ऋतिक ने ही फिल्म का एलान कर दिया है। आपको बता दें कि साल 2013 में फिल्म कृष 3 आई थी जो काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म ऋतिक के अलावा कई कलाकार जैसे प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और विलन के रोल में विवेक ओबेरॉय नज़र आए थे।

इस फ्रेंचाइजी की शुरूआत साल 2003 में ‘फिल्म कोई मिल गया’ से हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक के साथ प्रिती जिंटा, रेखा, राकेश रोशन नजर आए थे।

इसके बाद साल 2006 में फिल्म कृष आई थी जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में ऋतिक और प्रियंका के अलावा विलन के रोल में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह नज़र आए थे।

#Priyanka Chopra #krrish 4 #Krithik Roshan
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe