Advertisment

मशहूर बांसुरी वादक व गायक पारस नाथ लाए हैं स्फूर्तिदायक, चिंतनशील व उपचार में सहायक एल्बम ‘‘इनीमीटेबल लव’’

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
मशहूर बांसुरी वादक व गायक पारस नाथ लाए हैं स्फूर्तिदायक, चिंतनशील व उपचार में सहायक एल्बम ‘‘इनीमीटेबल लव’’

कोरोना महामारी के चलते पूरा विश्व परेशान है। हर इंसान जीवन मंे रोजगार व आर्थिक संकट सहित कई मुश्किलों का सामना कर रहा है। ऐसे में वह उदास हो रहा है। उसे क्रोध आ रहा है। ऐसे में कई बार इंसान गलत कदम उठा लेता है। इस तरह की मनःस्थितियों से गुजर रहे इंसान का उपचार करने यानी कि उसे कुछ सकून व शंाति प्रदान करने के उद्देश्य से मशहूर बांसुरी वादक व गायक पारस नाथ एक नया संगीत एल्बम ‘‘इनीमीटेबल लव’’लेकर आए हैं। - शान्तिस्वरुप त्रिपाठी

खुद पारस नाथ कहते हैं- गीत ‘इनीमीटेबल लव’ में आनंद, प्रेरणा और विस्मय की सुखदायक भावनाओं को प्राप्त करने का एक अनूठा तरीका है। अगली बार जब आप अपने आप को तनाव ग्रस्त व अवसाद ग्रस्त पाते हैं, अंदर से गुस्सा आ रहा हो, तो एक गहरी सांस लें और ‘इनीमेटेबल लव’ सुने।

इस मेलोडी की रचना को पारस नाथ ने अमरीकी प्राच्य बांसुरी और भारतीय बांस की बनी बांसुरी के माध्यम से गाया है। गीत का मिश्रण मणिवन्नन आनंदन, संगीत का निर्माण अनिल धूमल ने किया है। जबकि वायलिन और वायोला ‘मुंबई लाइव स्ट्रिंग्स’ ने बजाया है। वीडियो एडीटर चेतन शर्मा हैं।

मशहूर बांसुरी वादक व गायक पारस नाथ लाए हैं स्फूर्तिदायक, चिंतनशील व उपचार में सहायक एल्बम ‘‘इनीमीटेबल लव’’

Advertisment
Latest Stories