/mayapuri/media/post_banners/9952f4d22967a1b67b9ef48720314728413fe5e4276c86b79c9c98545a4d1f0d.jpg)
पीछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिस्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। कंगना रनौत ने सबसे पहले नेपोटिस्म का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद सभी लोगों ने फिल्ममेकार करण जौहर और उनकी फिल्मों का बॉयकट करने लगे थे।
करण जौहर पर आरोप लगे थे कि वो केवल स्टार किड्स को मौका देते हैं और आउट साइडर को बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर करण जौहर ने एक स्टार किड को फिल्मों में लॉन्च कर रहे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/67e869dfe43b5d779378653f9b63ca38dac9f03c86d643e1328499e19b4f68db.jpg)
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लॉन्च करने की जानकारी देते हुए करण ने एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा- वो शनाया को लॉन्च करने के लिए एक्साइटेड हैं। हमारे परिवार में एक और नाम जुड़ने जा रहा है- शनाय कपूर का। ​
आपको बता दें कि करण जौहर ने कई स्टार किड्स को फिल्मों में लॉन्च किया है।
/mayapuri/media/post_attachments/11ee45c6b2a65f56f32be3b7a10eb016d51b5a6e993eec295fc428741f7a6736.jpg)
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द इयर” में करण ने आलिया भट्ट और वरूण धवन को लॉन्च किया था।
/mayapuri/media/post_attachments/749d360f90f545818e9f5f9703f45365b5c34bceefe2cdc56cfebcaf9d25850f.jpg)
जल्द ही आलिया फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। वहीं वरुण धवन फिल्म भेड़िया की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/0ba8de4ffaad9ff7178be4025a808836f08e48df6640b4122899f3ac211981b2.jpg)
इसके बाद साल 2018 में करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म धड़क में उन्होंने जाह्नवी कपूर को लॉन्स किया था। हाल ही में जाह्नवी की फिल्म रूही रिलीज हुई है।
/mayapuri/media/post_attachments/a31bf8cb04fcbf3383ff902f7e44ba67b68284e37d3ed33b181f4cca14ac64e1.jpg)
इसके बाद उन्होंने साल 2019 में एक्ट्रेस अन्नया पांडे को फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द इयर 2” में लॉन्च किया था। वो कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म “पती पत्नि और वो” में नजर आई थी। जल्द ही अन्नया साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म लाइगर में नजर आएंगी।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)