करीना कपूर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 21 साल

New Update
करीना कपूर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 21 साल

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बुधवार को फिल्म इंडस्ट्री में 21 साल पूरे कर लिए हैं। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहली फिल्म रिफ्यूजी से कुछ क्लीप शेयर की है। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन नज़र आए थे।

क्लीप शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- “21 इयर, ग्रेटफूल, हैप्पी, बलेस्ड, मोटिवेटेड, पेशनऐट 21 मोर टू गो, आई एम रेडी। आप सभी का धन्यवाद मुझे इतना स्पोर्ट और प्यार देने के लिए।”

फिल्म रिफ्यूजी के साथ करीना कपूर और अभिषेक बच्चन दोनों ने ही डेब्यू किया था। फिल्म की कहानी बंगलादेश 1971 की कहानी है, करीना और अभिषेक को एक दूसरे से प्यार हो जाता है, वो बॉर्डर पार बांग्लादेश से होती है।

इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अनुपम खेर, सुनील शेट्टी, गेकी श्रॉफ, सुदेश बेरी, कुलभूषण खारबंदा और रीना राव नजर आए थे।

फिल्म रिफ्यूजी के बाद करीना के एक बाद एक फिल्में की और फिल्म इंडस्ट्री की स्टार बनकर उभरी। उनकी कई फिल्में जैसे मुझे कुछ कहना है, यादें, अजनबी, कभी खुशी कभी गम, चमेली, यूवा और जब वी मेट में कमाल का अभिनय किया था।

वो आखरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थी। वो साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इरफान खान नजर आए थे।

वहीं जल्द ही वो आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा में नजर आएंगी।

Latest Stories