KKK11: Arjun Bijlani ने निक्की तंबोली के साथ शेयर की तस्वीर

author-image
By Pragati Raj
New Update
KKK11: Arjun Bijlani ने निक्की तंबोली के साथ शेयर की तस्वीर

इन दिनों सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट फोटो पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। आए दिन सभी कंटेस्टेंट शो से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब अर्जुन बिजलानी ने बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

तस्वीर में अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और निक्की को पोज देते देखा जा सकता है। दोनों के हाथ में खतरों के खिलाड़ी का जेकट भी था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन बिजलानी ने कैप्शन दिया-“इसके पास  फनी बोन हैं।#khatronkekhildai #capetown”

शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग केपटाउन में की जा रही है। कुछ समय पहले ही शो की शूटिंग शुरू हुई है। शो को लेकर कंटेस्टेंट काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

अर्जुन (Arjun Bijlani) और निक्की के अलावा शो में कई और कंटेस्टेंट जैसे दिव्यंका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, आस्था गिल, वरुण सूद, विक्रम आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी भी मौजूद हैं।

ये शो फिल्ममेकर और अस्टंड मैन रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जा रहा है। हाल ही में खबर आ रही थी कि शो 21 जुलाई से कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

पीछले साल यानी की खतरों के खिलाड़ी 10 की विनर करिश्मा तन्ना रही थी।

Latest Stories