Advertisment

KKK11: शो से विशाल आदित्य सिंह का प्रोमो वीडियो जारी, रोहित शेट्टी ने की तारीफ

author-image
By Pragati Raj
New Update
KKK11: शो से विशाल आदित्य सिंह का प्रोमो वीडियो जारी, रोहित शेट्टी ने की तारीफ

शो खतरों का खिलाड़ी टीवी पर टेलीकास्ट होने से पहले दर्शकों को और अधिक एक्साइटेड करने के लिए आए दिन नया प्रोमो जारी कर रहा है। किसी न किसी कंटेस्टेंट की शॉर्ट वीडियो शेयर की जा रही है। इस सिलसिले में हाल ही में शो के मेकर्स ने कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह का प्रोमो वीडियो शेयर किया है।

Advertisment

इस वीडियो में विशाल को एक के बाद एक कमाल का स्टंड करते देखा जा सकता है। वो बिलकुल किसी फिल्म के हीरो की तरह स्टंड करते नहीं आ रहे हैं। जहाँ विशाल अच्छा प्रदर्शन देते दिखाई दे रहा है वहीँ रोहित शेट्टी भी विशाल की तारीफ करते सुने जा सकते हैं।

इस वीडियो में रोहित शेट्टी को कहते सुन सकते हैं कि “अता माजि सटकली की मिशाल, अपना विशाल। हिम्मत वाला लड़का है। ये है डर और डेयर का बेटलग्राउंड, वेलकम टू कैप्टाउन।”

विशाल से पहले कई कंटेस्टेंट जैसे अर्जुन बिजलानी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी और दिव्यंका त्रिपाठी का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इस सीज़न में इनके अलावा कई कंटेस्टेंट जैसे आस्था गिल, अनुष्का शर्मा, वरुण सूद, अभिनव शुक्ला नजर आने वाले हैं।

कुछ ही समय पहले सभी कंटेस्टेंट शो की शूटिंग कम्पलीट कर कैप्टाउन से वापस मुंबई आए हैं। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने शो के रेपअप की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। खबर आ रही है कि शो 21 जुलाई से कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा लेकिन अब तक मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।

वहीं विशाल आदित्य सिंह की बात करें तो वो टीवी इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे में से हैं। उन्हें सीरियल बेगुसराय और कुल्फी कुमार बाजेबाला में अभिनय करते देखा गया था। साथ ही वो शो बिग बॉस 13 और नच-बलिए का भी हिस्सा रहे हैं। अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरीमा तुली की वजह से कोन्ट्रोवर्सी में भी बने रहे थे। दोनों एक साथ सीरियल चंद्रकांता में दिखाई दिए थे।

Advertisment
Latest Stories