दादासाहेब फाल्के अवाॅर्ड 2020 का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
दादासाहेब फाल्के अवाॅर्ड 2020 का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ

लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवाॅर्ड 2020 का आयोजन सम्पन्न

दादासाहेब फाल्के अवाॅर्ड 2020 का आयोजन कृष्णा चैहान फाउंडेशन के अंतर्गत सम्पन्न हुआ

दादासाहेब फाल्के अवाॅर्ड 2020 का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ

हाल ही में अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवाॅर्ड 2020 का आयोजन कृष्णा चैहान फाउंडेशन के अंतर्गत धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवाॅर्ड शो के आयोजक कृष्णा चैहान हैं जो बॉलीवुड और सामाजिक क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह अवाॅर्ड शो करने का बीड़ा उठाया है।

इस शानदार कार्यक्रम में सुधाकर शर्मा, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर शाहिद माल्या, अभिनेता सुनील पाल, अज़ाज खान, ब्राइट आउटडोर के संचालक डॉ.योगेश लखानी, अरविंद वाघेला, दीपा नारायण झा, के के गोस्वामी, अप्पू राजा, जेबा काजी, नाफे खान, अली खान, मॉडल एक्ट्रेस रूबी अहमद, रेहा खान, की विशेष उपस्थिति रही।

सभी को कोरोना वारियर सर्टिफिकेट और सम्मान चिन्ह भी दिया गया

दादासाहेब फाल्के अवाॅर्ड 2020 का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ

लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवाॅर्ड, बॉलीवुड में डिजिटल मार्केटिंग को ऊंचाई देने वाले इंकिंग आइडियाज के संचालक वसीम अमरोही के अलावा फिल्मी मंत्रा के संचालक मुर्तुजा इब्राहिम रंगवाला, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सोहेल अब्बास, एंकर चारु मलिक, मॉडल एक्ट्रेस रेहा खान, निर्माता संदीप नागराले, करणी सेना की मुम्बई अध्यक्ष डॉ.रिचा सिंह, लेखिका तृष्णा प्रकाश सामंत, समाजसेविका अनिता तावड़े, सामाजिक कार्यकर्ता मयंक शेखर, अविनाश गोयल, शब्बीर शेख, डॉ रहमान शेख, सिंगर राधे राधे सहित पत्रकारों में संतोष साहू, सोहेल फिदाई, अमित मिश्रा, कृष्णा के. शर्मा, गायत्री साहू, संदीप कुमार डे (एस.के.डे), जितेंद्र शर्मा, दैनिकभास्कर के प्रमोद तेवतिया, राजकुमार तिवारी, नरेंद्र शर्मा, राजा राम सिंह, जयेश गोहिल, प्रेस फोटोग्राफर राजेश कोरील, अब्दुल कादिर को प्रदान किया गया। साथ ही सभी को कोरोना वारियर सर्टिफिकेट और सम्मान चिन्ह भी दिया गया।

इस कोरोना महामारी के समय में सभी अतिथि और अवार्डी ने सरकारी आदेशानुसार मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की कोशिश की। लंबे लॉकडाउन के बाद लीजेंड दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 2020 ने सभी के चेहरे पर खुशी भर दी।
अवाॅर्ड शो में दर्शकों का मनोरंजन करने हेतु नृत्य गीत संगीत भी रखा गया था। स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। शाहिद माल्या ने भी एक गीत गाया और शिरीन फरीद व रूबी अहमद, की खूबसूरत नृत्य प्रस्तुति से समां बंध गया।

Latest Stories