Advertisment

कृति सेनन ने शेयर किया फिल्म Mimi का मोशन पोस्टर

New Update
कृति सेनन ने शेयर किया फिल्म Mimi का मोशन पोस्टर

कृति सेनन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसका ये कारण है कि कृति ने अपने इंस्टाग्राम की फैमली और बड़ी कर ली है। इसका ये मतलब है कि इंस्टाग्राम पर उनके 40 मीलियन से भी अधिक फोलोअर्स हो गए हैं।

Advertisment

अब कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का टाइटल है- 'Mimi.'फिल्म के मोशन पोस्टर में आप देख सकते हैं कि कृति प्रेग्नेंट है। साथ ही स्क्रीन पर लिखा है- 'आप जो एक्सपेक्ट कर रहे हैं ऐसा कुछ नहीं है।'

इस पोस्टर में कृति का सिर्फ चेहरा नजर आ रहा है। चेहरे को देखकर कृति के लुक की बात करें तो कृति के बाल खुले हैं और हल्के कर्ल हैं। आंखों में काजल पर चेहरे पर हैरानी साफ दिख रही है। साथ ही वो अपने एक हाथ से अपना पेट पकड़े हुए है।

पोस्टर को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में लिखा है- 'इस जुलाई पर साधारण से कुछ असाधारण निकाले।' साथ ही फिल्म के किरदारों की भी घोषणा की। फिल्म में कृति के अलावा सुप्रिया पाठक, पंकज त्रिपाठी, सई ताम्हणकर, मनोज पाहवा भी लीड रोल में दिखाई देंगे।

कृति के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। साथ ही वो फिल्म भेड़िया में वरुण धवन के साथ दिखेंगी। वो फिल्म आदिपुरूष और गनपत में भी नजर आने वाली हैं।

Advertisment
Latest Stories