विराट-अनुष्का की बेटी वामिका को धमकी देने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

New Update
विराट-अनुष्का की बेटी वामिका को धमकी देने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ इंडियन टीम की हार के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी को ऑनलाइन बलात्कार की धमकी दी गई थी। वहीं धमकी देने वाले उस व्यक्ति को हैदराबाद से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी खुद मुंबई पुलिस ने दी है।

publive-image

आपको बता दें कि, आरोपी की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के सायबर सेल ने की है। मुंबई पुलिस ने बताया कि, 23 वर्षीय रामनागेश अलीबाथिनी के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति को मुंबई लाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसे हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पहले फूड डिलीवरी एप के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता था।

publive-image

इसी के साथ ये भी बता दें कि, ये सिलसिला तब शुरू हुआ जब भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से ICC T20 विश्व कप का पहला मैच गंवा दिया था। वहीं हार के बाद, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनकी औसत गेंदबाजी के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था इतना ही नहीं उन्हें गालियां भी  दी जा रही थी।

publive-image

वहीं विराट और अनुष्का की बेटी वामिका को धमकी देने के बाद यूजर ने अपना @Criccrazyygirl नाम से ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया गया था।

  • मुस्कान मनचंदा
Latest Stories