/mayapuri/media/post_banners/fe4dbecf6884cdf30ac2cb548a78eefc23fdd48aa646be830c6cd508752af9cd.jpg)
मिस इंडिया 2022 का खिताब कर्नाटक की रहने वाली 21 साल की सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया है. सिनी ने 31 खूबसूरत कंटेस्टेंट्स को हराकर ये खिताब हासिल किया है. मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जिसमें सिनी शेट्टी को शानदार मुकाबले के बाद मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया गया.
इस इवेंट में राजस्थान की रूबल शेखावत को फर्स्ट रनर अप घोषित किया गया. जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान मिस इंडिया 2022 की सेकेंड रनर अप रहीं.
मिस इंडिया बन चुकीं सिनी शेट्टी न सिर्फ पढ़ाई में अच्छी हैं, बल्कि एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं. सिनी शेट्टी ने 4 साल की उम्र में नृत्य करना शुरू किया और 14 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी. फिलहाल सिनी शेट्टी Chartered Financial Analyst (CFA) का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं.
सिनी शेट्टी ने ट्वीट कर किया शुक्रिया
Thanks for all your lovely wishes 🥺🙏🏼
— Sini Shetty (@sini_shetty) July 4, 2022
I hope I made Karnataka proud. Can't wait to start this new journey and make India proud 🇮🇳🤞🏼
Keep showering all your love and blessings and I love y'all ❤️#SiniShetty#MissIndiaFinale2022#MissIndia2022#FeminaMissIndia2022#MissIndiapic.twitter.com/x3oRvXdBa0
सिनी शेट्टी ने अपने पर्सनल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट के जरिए सभी को शुक्रिया किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि, "आप सभी की प्यारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, मुझे उम्मीद है कि मैंने कर्नाटक को गौरवान्वित किया है. इस नई यात्रा को शुरू करने और भारत को गौरवान्वित करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती. आप अपना सारा प्यार और आशीर्वाद हमेशा बरसाते रहें और मैं आप सभी से प्यार करती हूं".
बॉलीवुड के ये सितारे बने जूरी पैनल का हिस्सा
मिस इंडिया 2022 जूरी पैनल में नेहा धूपिया, डिनो मोरिया और मलाइका अरोड़ा जैसे कलाकार शामिल थे. क्रिकेटर मिताली राज भी जूरी का हिस्सा थीं. इसके अलावा, कृति सेनन, मनीष पॉल, राहुल खन्ना और श्यामक डावर भी पैनल का हिस्सा थे. इस इवेंट में नेहा धूपिया को भी सम्मानित किया गया, क्योंकि नेहा धूपिया ने इस साल मिस इंडिया का ताज जीतने के 20 साल पूरे किए हैं. मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले का टेलीकास्ट 17 जुलाई को कलर्स टीवी चैनल पर होगा.