मौनी रॉय और अंगद बेदी का म्यूजिक वीडियो Baithe Baithe हुआ रिलीज़

मौनी रॉय और अंगद बेदी का म्यूजिक वीडियो Baithe Baithe हुआ रिलीज़
New Update

एक्ट्रेस मौनी रॉय और अभिनेता अंगद बेदी का शादी सॉन्ग “Baithe Baithe” रिलीज़ हो चुका है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। गाने में आप देख सकते हैं कि पूरा माहौल शादी वाला है। दोनों ने काफी ब्राइट कलर पहन रखा है। मौनी रॉय ब्राइट पिंक कलर के ड्रेस में बेहद खुबसूरत नज़र आ रही हैं। वहीं अंगद भी काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

इस गाने को आदिल शेख ने डायरेक्ट किया है। गाने के सिंगर मीट ब्रोज, स्टेबिन बेन, दानिश सबरी और ऐश्वर्या पंडित हैं। सॉन्ग Baithe Baithe के बोल दानिश सबरी ने लिखी हैं। वहीं म्यूजिक मीट ब्रोज ने कंपोज किया है। इस म्यूजिक वीडियो के प्रोड्यूसर आदित्य देव हैं।

बात करें इन कलाकारों की तो पहली बार मौनी और अंगद साथ नजर आए हैं। दोनों के ही फैंस इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये सॉन्ग यूट्यूब चैनल ‘Zee Music Company’ पर रिलीज़ हुआ है।

दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो अंगद बेदी आखरी बार फिल्म गुंजन सक्ससेना में दिखाई दिए थे। फिलहाल वो वेब सीरीज़ इंसाइड ऐज सीज़न 3 के तैयारियों में बिजी चल रहे हैं। आपको ये भी बता दें कि अंगद बेदी जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इसकी अन्नाउंसमेंट उन्होंने हाल ही में की थी।

वहीं मौनी रॉव फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नज़र आएंगे।

#Mouni Roy #Stebin Ben #Anged Bedi #Baithe Baithe
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe