Advertisment

म्यूजिक वीडियो Dil Hai Deewana का टीजर रिलीज

author-image
By Pragati Raj
New Update
म्यूजिक वीडियो Dil Hai Deewana का टीजर रिलीज

अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो दिल है दीवाना (Dil Hai Deewana) में नजर आने वाले हैं। इस सांग का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में अर्जुन कपूर के दो रूप देखे जा सकते हैं।

Advertisment

एक किरदार में वो गुड बॉय और दूसरे में बेड बॉय नजर आ रहे हैं। वहीं रकुलप्रीत एक प्रिटी लड़की के किरदार में दिखी। इस सांग में पहली बार रकुल और अर्जुन एक साथ नजर आने वाले हैं।

ये सांग Dil Hai Deewana पॉपुलर सिंगर दर्शन रावल ने गाया है जो 17 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। अर्जुन कपूर ने टीजर शेयर करते हुए लिखा- “एक लव स्टोरी जो फन से भरा हुआ है।#DilHaiDeewana का टीजर रिलीज हो चुका है।“ साथ ही रकुल ने भी इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर किया है।

इस सांग के अलावा दोनों फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म से और कोई डिटेल सामने नहीं आई है।

बात करें अर्जुन की तो वो फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगे। वहीं रकुल फिल्म मेडे, Thank God और Dr. G में नजर आएंगी।

Advertisment
Latest Stories