रुबीना दिलैक और पारस छाबड़ा का म्यूजिक वीडियो "Galat" इस दिन होगा रिलीज

author-image
By Pragati Raj
New Update
रुबीना दिलैक और पारस छाबड़ा का म्यूजिक वीडियो "Galat" इस दिन होगा रिलीज

बिग बॉस 14 विनर और एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा का म्यूजिक वीडियो “Galat” 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा। इस गाने का पोस्टर रुबीना ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही कैप्शन भी लिखा है- “Galat अप्रैल 6 को रिलीज होगी।“

ये सांग तरु मेकर्स द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा वहीं इस वीडियो में म्यूजिक विकास के होंगे और लिरीक्स राज फतेहपूर ने लिखे हैं।

आपको बता दें इससे पहले रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला का भी सांग “मार्जानिया” रिलीज हुआ था। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने गाया है।

आपको बता दें कि बिग बॉस 14 के शो पर रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ एंट्री ली थी। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वो दोनों डाइवोर्स लेने वाले थे लेकिन अब दोनों के बीच सब ठीक है।

शो के आखिरी दो हफ्ते में पारस छाबड़ा गेस्ट के तौर पर आए थे जिसके बाद उन्हें रुबीना का साथ देते देखा गया।

Latest Stories