New Update
/mayapuri/media/post_banners/5cae6e39718f43db492fb9550763577faa9c362740cf9364fae4f5f9ae48dd1f.jpg)
जैस फिल्म्स के बैनर तले बनी म्यूजिक वीडियो 'Phir Mile Hum Tum' को संगीत प्रेमियों के लिए ईद के मौके पर जारी कर दिया गया है। मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री दिव्या द्ववेदी और नवोदित अभिनेता सज्जाद शेख ने बहुत उम्दा अभिनय किया है। विदित हो कि बॉलीवुड के चर्चित निर्माता पहलाज निहलानी के नए प्रोजेक्ट के लिए अभिनेता सज्जाद शेख को अनुबंधित किया जा चुका है।
निर्देशक विजय घरुक के निर्देशन में बनी इस म्यूजिक वीडियो के गीतकार व संगीतकार क्रमशः राज सागर एवं पवन मुरादापुरी, डीओ पी संदेश काम्बले हैं और स्वर दिया है सौमी शैलेश एवं अरविंद ओझा ने। कुछ कहानी का कोई अंत नहीं होता वे स्वर्ग में बनाई जाती हैं। इस बात की सार्थकता को बड़े ही कलात्मक अंदाज़ में निर्देशक विजय घरुक ने इस म्यूजिक वीडियो में पेश किया है।
/mayapuri/media/post_attachments/023759e156c2be04abe09e3fc57501ca34c1881245ecafc477ab9a013c23e9ff.jpg)
म्यूजिक वीडियो Phir Mile Hum Tum को जैस फिल्म्स के ऑफिसियल यु ट्यूब चैनल ( ) पर जारी करने के साथ साथ सोशल मीडिया के अन्य विंग पर भी फ़्लैश किया गया है।
संवाद प्रेषक : काली दास पाण्डेय
Latest Stories